Health My City

होम्योपैथिक दवा में खासियत बीमारी दूर करती है पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता : डॉक्टर मेनका

  • January 5, 2026
  • 0

-बीमारियों के लक्षणों की पूरी तरह जांच करने के बाद ही कारगर दवा से मिलता है जल्दी आराम -फैमिली हिस्ट्री के बारे में भी पूछा जाता है कि

होम्योपैथिक दवा में खासियत बीमारी दूर करती है पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता : डॉक्टर मेनका

-बीमारियों के लक्षणों की पूरी तरह जांच करने के बाद ही कारगर दवा से मिलता है जल्दी आराम

-फैमिली हिस्ट्री के बारे में भी पूछा जाता है कि संबंधित बीमारी घर मे किसी और को पहले तो नहीं हुई

Jagrat Times, कानपुर : इंसान अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए वह अपने स्वास्थ्य पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाता है। नतीजन कोई न कोई बीमारी पकड़ लेती है, लेकिन समय पर होम्योपैथिक उपचार शुरू हो जाए तो आसानी से किसी भी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि होम्योपैथिक दवा से कभी भी साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं।
कानपुर और आसपास जिलों में मशहूर डॉक्टर मेनका ने बताया कि होम्योपैथिक दवा किस तरह से असर करेगी यह पूरी तरह निर्भर करता है आपकी बीमारी क्या है? उसके लक्षण आपके शरीर पर किस तरह से दिखाई दे रहे हैं। होम्योपैथी में पहले मरीज से उनके बीमारी के संवैधानिक लक्षण पूछे जाते हैं-जैसे पूरे दिन प्यास कितनी बार लगती है, कितना पसीना आ रहा है, रात में बार-बार पसीना आता है। वहीं दूसरी तरफ बीमारी का इलाज सही दिशा में कारगर हो, इसके लिए फैमिली हिस्ट्री के बारे में भी पूछा जाता है कि कहीं पहले भी यह बीमारी आपके घर में हो चुकी तो नहीं है। फैमिली यह पहले हुई है या नहीं आदि।

कुछ प्रमुख बीमारियों पर डॉक्टर मेनका ने दी विस्तृत जानकारी

फैटी लिवर

होम्योपैथिक दवा के जरिए फैटी लिवर का इलाज मुमकीन है. सबसे पहले तो आप ब्लड टेस्ट या इमेजिंग के जरिए जान सकते हैं कि फैटी लिवर कितना बढ़ा हुआ है. फैटी लिवर को कंट्रोल में करने के लिए लाइफस्टाइल और खानपान तो बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता ही है लेकिन होम्योपैथी के पास भी ऐसी सटीक दवाएं जिससे फैटी लिवर की समस्याओं को से 5-6 दिन में राहत मिलती है. कई बार इस बीमारी में सूजन और मरीज को खिंचाव का अनुभव होता है लेकिन दवा खाने के बाद और सही खानपान के बाद यह समस्या से एक हद तक राहत मिलती है।

साइटिका

साइटिका में पीठ के निचले हिस्से से दर्द शुरू होता है वह साइटिक नस पर दबाव डालता है। इस साइटिका का दर्द कहते हैं. इसमें दर्द अचानक से शुरू होता है और पीठ से होता हुआ टांग के बाहरी और सामने वाले हिस्से तक पहुंच जाता है।

माइग्रेन

सिरदर्द के बहुत सारे प्रकार है:- इनमें से माइग्रेन का दर्द काफी ज्यादा खतरनाक होता है. माइग्रेन का दर्द बार-बार होता है। यह दर्द बेहद गंभीर होता है. माइग्रेन का अब तक पता नहीं चल पाया है कि आखिर क्यों होता है। हालांकि डॉक्टरों का मानना है कि यह एक जेनेटिक बीमारी हो सकती है. माइग्रेन के कई कारण हो सकते हैं. जैसे स्ट्रेस, हार्मोन, इन बैलेंस, शोर-शराबा, तेज गंध, परफ्यूम, नींद पूरी न होना, मौसम में बदलाव, आदि। ज्यादा कैफीन और शराब का इस्तेमाल।

जोड़ों का दर्द

गठिया शरीर में जिस जगह दो हड्डियां मिलती है उसे ज्वाइंट कहते हैं. ज्वाइंट में पेन कई कारणों से हो सकते हैं। लेकिन जिस ज्वाइंट पर हड्डियां टकराने लगे तो उस बीमारी को गठिया, ऑस्टियोआर्थराइटिस, गाउट भी कहते हैं. हड्डियों पर ज्यादा जोड़ पड़ने पर वो कमजोर होने लगते हैं। और यह बीमारी बढ़ने लगती है।

पाइल्स -फिशर

होम्योपैथिक दवा विशेष रूप से शल्य चिकित्सा से बचने के लिए एक खास पद्धति है. खासतौर पर पाइल्स (बवासीर), फिशर, फिस्टुला के मामलों में सबसे अच्छा विकल्प है। ऐसे कई मामले हैं जिसमें होम्योपैथी के जरिए इन बीमारियों का निपटारा किया गया है। ये सब ऐसी बीमारी है जिनमें होम्योपैथी के जरिए इलाज किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *