“100 Iconic Women of India 2026” में सम्मानित हुईं पत्रकार मरज़िया जाफर
- May 26, 2026
- 0
-15 वर्षों में रेडियो, प्रिंट, टेलीविज़न और डिजिटल मीडिया में अपनी अलग पहचान बनाई -समाज की परंपरागत बाधाओं को तोड़ते हुए महिलाओं के लिए मीडिया क्षेत्र में आगे
-15 वर्षों में रेडियो, प्रिंट, टेलीविज़न और डिजिटल मीडिया में अपनी अलग पहचान बनाई -समाज की परंपरागत बाधाओं को तोड़ते हुए महिलाओं के लिए मीडिया क्षेत्र में आगे
-15 वर्षों में रेडियो, प्रिंट, टेलीविज़न और डिजिटल मीडिया में अपनी अलग पहचान बनाई
-समाज की परंपरागत बाधाओं को तोड़ते हुए महिलाओं के लिए मीडिया क्षेत्र में आगे बढ़ने की नई राह बनाई
Jagrat Times,नई दिल्ली: देश की जानी-मानी पत्रकार और सामाजिक सरोकारों की मजबूत आवाज़ मरज़िया जाफर को “100 Iconic Women of India 2026” सम्मान के लिए चुना गया है। यह सम्मान उन महिलाओं को दिया जाता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला हो।
मरज़िया जाफर पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने रेडियो, प्रिंट, टेलीविज़न और डिजिटल मीडिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता, साहसिक रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर बेबाक आवाज़ उठाने के कारण उन्हें देशभर में सम्मानित नज़र से देखा जाता है।
मरज़िया जाफर अपने परिवार की पहली महिला पत्रकार बनीं। उन्होंने समाज की परंपरागत बाधाओं को तोड़ते हुए महिलाओं के लिए मीडिया क्षेत्र में आगे बढ़ने की नई राह बनाई। उनके कार्यों ने कई युवतियों को पत्रकारिता में आने की प्रेरणा दी है। उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो, जनसत्ता, हिंदुस्तान टाइम्स (इलेक्शन प्रोजेक्ट), चैनल वन, न्यूज़ पॉइंट टीवी और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उनकी पत्रकारिता में सामाजिक मुद्दों, महिला अधिकारों और जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता मिली है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मरज़िया जाफर को मिली पहचान
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मरज़िया जाफर को पहचान मिली। इंटरनेशनल प्रेस डे के अवसर पर उन्हें कनाडा के “Free Speech Hub” संस्थान द्वारा आमंत्रित किया गया, जहां उन्होंने अफगान महिला पत्रकारों की स्थिति पर अपने विचार साझा किए। इसके अलावा उन्होंने यूएस व्हाइट हाउस की ओपरा ऑफिशियल सिंगर मेरी मिलबेन का स्वतंत्रता दिवस पर इंटरव्यू किया । अपने प्लेटफॉर्म “MarziaConvo” के माध्यम से वे महिलाओं, ग्रासरूट इनोवेटर्स, LGBTQ+ समुदाय और समाज के हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ को सामने लाने का काम कर रही हैं।
“100 Iconic Women of India 2026” में चयन मरज़िया जाफर की मेहनत, संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण का बड़ा सम्मान माना जा रहा है। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि पत्रकारिता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है।