Education My City

सीखने के लिए प्रेरित करने का उत्साह अच्छे शिक्षक की पहचान : डॉ. दीपिका

  • December 5, 2025
  • 0

–महाराणा प्रताप डेंटल कालेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपिका शुक्ला ने कहा, सर्वोत्तम मार्गदर्शन प्रदान करते हैं गुरु -एक अच्छे गुरु में ज्ञान, संचार कौशल, धैर्य, सहानुभूति, समर्पण,

सीखने के लिए प्रेरित करने का उत्साह अच्छे शिक्षक की पहचान : डॉ. दीपिका

महाराणा प्रताप डेंटल कालेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपिका शुक्ला ने कहा, सर्वोत्तम मार्गदर्शन प्रदान करते हैं गुरु

-एक अच्छे गुरु में ज्ञान, संचार कौशल, धैर्य, सहानुभूति, समर्पण, रचनात्मकता और अनुकूलन क्षमता गुण होते हैं महत्वपूर्ण

-पढ़ाने के नए और रचनात्मक तरीकों का उपयोग करके छात्रों की रुचि बनाए रखना, सीखने को रोचक बनाना भी होती है गुरु की जिम्मेदारी

Jagrat Times, Kanpur/ बिना गुरु के ज्ञान मिल पाना मुश्किल है। जीवन में किसी भी लक्ष्य को पूरा करने के लिए या अपने सपने को साकार करने के लिए योग्य गुरु का होना बहूत ही जरूरी है। गुरु ही सही और गलत की पहचान करने की परख आपके अंदर जागृत करता है। गुरु की एक छात्र के जीवन में भूमिका और उसकी महानता पर विस्तार से चर्चा करते हुए महाराणा प्रताप डेंटल कालेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपिका शुक्ला ने बताया कि गुरु यानी एक शिक्षक वह प्राथमिक व्यक्ति होता है जो बच्चे को शिक्षा और ज्ञान प्रदान करता है। माता-पिता के अलावा, वे जीवन भर ज्ञान सिखाकर सर्वोत्तम मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वे बच्चों को नैतिक समर्थन प्रदान करते हैं और उन्हें निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। शिक्षक ज्ञान और संस्कारों के मार्गदर्शक होते हैं, जो हमें सही-गलत का फर्क सिखाकर जीवन की राह दिखाते हैं। वे छात्रों के चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करते हैं। एक अच्छे शिक्षक में ज्ञान, संचार कौशल, धैर्य, सहानुभूति, समर्पण, रचनात्मकता और अनुकूलन क्षमता जैसे महत्वपूर्ण गुण होते हैं। ये गुण छात्रों को प्रभावी ढंग से सिखाने, उनकी जरूरतों को समझने और उन्हें प्रेरित करने में मदद करते हैं।

डॉ. दीपिका शुक्ला ने बताया कि विद्यालय,कॉलेज, डिग्री कॉलेज, प्रोफेशनल और तकनीकी संस्थानों में पढ़ा रहे शिक्षक को अपने विषय का गहरा और व्यापक ज्ञान होता है। इसकी बदौलत वे छात्रों को स्पष्ट और सटीक जानकारी देने में सक्षम होते हैं। उसके अंदर विचारों और ज्ञान को स्पष्ट, प्रभावी और आकर्षक तरीके से छात्रों तक पहुँचाने की क्षमता होती है जिससे उन्हें हर चीजों को समझने में आसानी होती है। छात्रों की विभिन्न जरूरतों और समस्याओं को धैर्य और समझदारी से संभालना महत्वपूर्ण है, ताकि छात्र सहज महसूस करें। एक शिक्षक और प्रोफेसर के अंदर शिक्षण के प्रति जुनून और छात्रों को सीखने के लिए प्रेरित करने का उत्साह एक अच्छे शिक्षक की पहचान है। पढ़ाने के नए और रचनात्मक तरीकों का उपयोग करके छात्रों की रुचि बनाए रखना और सीखने को रोचक बनाना भी उनकी जिम्मेदारी होती है। अलग-अलग छात्रों की सीखने की शैलियों और गति के अनुसार अपनी शिक्षण विधियों को बदलने और समायोजित करने की क्षमता होना बहुत जरूरी है। इसके अलावा छात्रों के बीच के संघर्षों को सुलझाने, भटकाव को दूर करने और जटिल अवधारणाओं को समझने में उनकी मदद करने की क्षमता का छात्रों के जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है।

एक गुरु, शिक्षक और प्रोफेसर की भूमिका पर और विस्तार से जानकारी देते हुए डॉ. दीपिका शुक्ला ने बताया कि किसी भी संस्थान, कॉलेज और विश्वविद्यालय में प्रोफेसर ज्ञान का प्रकाश बांटता है और छात्रों को जीवन के महत्वपूर्ण मूल्य सिखाता है। वह छात्रों के भविष्य को संवारते हुए उनके कॅरियर को चमकाने का कार्य करने के साथ ही उनके चरित्र और व्यक्तित्व का भी विकास करते हैं। इसके लिए वे न केवल किताबें पढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन और अच्छी आदतें भी सिखाते हैं। एक अच्छा शिक्षक छात्रों के बीच भेदभाव नहीं करता और सभी को समान अवसर देता है। एक सफल प्रोफेसर में सर्वोत्तम गुण होता है कि वे हमेशा धैर्यपूर्वक छात्रों के सवालों का जवाब देते हैं और सीखने की प्रक्रिया को सरल और आनंददायक बनाते हैं। वे एक मार्गदर्शक की तरह छात्रों के जीवन और करियर को आकार देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *