आरोप : ज्योतिधाम अपार्टमेंट निवासी डॉक्टर दंपती को बिल्डर और उनके साथी दे रहे धमकी
- June 15, 2026
- 0
– डॉक्टर दंपती और उनके स्टाफ से नशेबाजी में अभ्रदता कर करते हैं बदसलूकी डॉ0 दंपती ने दर्ज करायी शिकायत, एसीपी को बताई परेशानी Jagrat Times / Kanpur
– डॉक्टर दंपती और उनके स्टाफ से नशेबाजी में अभ्रदता कर करते हैं बदसलूकी डॉ0 दंपती ने दर्ज करायी शिकायत, एसीपी को बताई परेशानी Jagrat Times / Kanpur
– डॉक्टर दंपती और उनके स्टाफ से नशेबाजी में अभ्रदता कर करते हैं बदसलूकी
Jagrat Times / Kanpur / ज्योतिधाम अपार्टमेंट, विकास नगर, कल्याणपुर निवासी डॉक्टर दंपती को एक बिल्डर, लैंड लार्ड और उनके कुछ साथियों द्वारा पिछले कुछ महीनों से लगातार अभ्रदता और परेशान करने के साथ ही धमकी देने का आरोप एवं पूरा मामला सामने आया है। शुक्रवार को भी आरोपियों और उनके साथियों ने सीनियर होम्योपैथिक फिजिशियन डॉक्टर दंपती के कर्मचारी के घर जाकर नशेबाजी में उसके माता-पिता और उससे अभ्रदता करके धमकाया भी। डॉक्टर दंपती से भी झगड़ा कर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर धमकाकर अपार्टमेंट का फ्लैट खाली करने को कहा। इतना ही नहीं बिल्डर के इशारे पर अपार्टमेंट का गार्ड भी बिना किसी कारण के झगड़ा कर उनसे और उनके मरीजों से बदसलूकी करता है। यह सभी आरोप लगाते हुए इस संबंध में डॉक्टर की पत्नी ने संबंधित क्षेत्र की गुरुदेव पुलिस चौकी में शुक्रवार को ही रात 10:30 बजे प्रार्थना पत्र देकर उत्पात मचा रहे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। प्रार्थना पत्र में डॉक्टर की पत्नी ने लिखा है कि संबंधित बिल्डर, लैंड लार्ड और उनके कुछ साथी आये दिन गाली गलौज करते हैं तथा हमारे मरीज व रिश्तेदारों को आने जाने पर रोक टोक कर गाली गलौज करते है।
12 जून यानी शुक्रवार को समय करीब 7 बजे शाम उपरोक्त लोगों ने शराब पीकर मुझे व मेरे पति और यहां काम करने वाले से गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी कि तुम लोग यहां से भाग जाओ और मकान बेच दो नहीं तो तुम लोगों को जान से हाथ धोना पड़ेगा। हम लोग तुम्हे यहां डॉक्टरी नहीं करते देंगे, हम लोगो को तुम्हारे बारे में जानकारी हो गई है कि तुम्हारी डॉक्टरी अच्छी चल रही है। अक्सर शराब पीकर यह लोग गाली गलौज कर मुझे और मेरे पति को परेशान करते हैं। इस संबंध में आरोपियों से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन लगातार उनका संपर्क नंबर बंद आ रहा है, फिर भी उनसे लगाकर संपर्क कर बात करने का प्रयास किया जा रहा है।