My City Spirituals

रामेष्ट धाम के होली उत्सव पर वृंदावन से दिखा नजारा

  • March 29, 2026
  • 0

-भजन मंडली के भजनों पर जमकर थिरके भक्त-भक्तों ने खेली जमकर फूलों की होली-भगवान को गुलाल लगाकर शुरू हुआ उत्सव-मंडली के कलाकार ने थिरककर बांधा समां-अतिथियों का महामंत्री

रामेष्ट धाम के होली उत्सव पर वृंदावन से दिखा नजारा

-भजन मंडली के भजनों पर जमकर थिरके भक्त
-भक्तों ने खेली जमकर फूलों की होली
-भगवान को गुलाल लगाकर शुरू हुआ उत्सव
-मंडली के कलाकार ने थिरककर बांधा समां
-अतिथियों का महामंत्री राजेन्द्र अवस्थी ने किया सम्मान
-पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी ने भक्तों पर बरसायें फूल
-भूपेश अवस्थी, शुभम्र त्रिवेदी, डॉ0 राहुल व मेनका रहे मौजूद
-टचबेस मैगजीन के प्रबंधक रवि प्रकाश दीक्षित ने भी की शिरकत
-राधारानी के भजनों के बीच जमकर चला भंडारा

Jagrat Times, कानपुर। केशव मधुबन सेवा समिति द्वारा आयोजित होली उत्सव पर प्रत्येक वर्ष की भांति आज एकबार फिर केशव मधुबन पार्क राधारानी के भजनों व फूलों की होली के कारण वृंदावन में तब्दील हो गया। भंजन मंडली ने भजनों व सुरताल की टीम ने कुछ इस तरह समां बाधा की सभी भक्त भाव-विभोर होकर भजन की गंगा में गोते लगाने लगे। भजन मंडली अपने भजनों से लगातार भक्तों को बांधे थी। भक्त भी भजन गंगा में गोते लगाने से चूक नहीं रहे थे। कलाकारों ने अपने थिरकते कदमों से पूरे केशव मधुबन पार्क को बरसाना बना दिया।

रामेष्टधाम की आरती से शुभारंभ
उत्सव का शुभारंभ रामेष्टधाम की आरती से प्रारंभ हुआ। पंडिज जी ने आरती गाकर भगवान हनुमान लला से आशीर्वाद लिया और भजन मंडली को उत्सव प्रारंभ करने का आग्रह किया।

मंडली कलाकारों ने भजनों से बांधना प्रारंभ किया समां
आरती के बाद केशव मधुबन पार्क धीरे-धीरे वृंदावन में तब्दील होने लगा। जैसे-जैसे शाम ढलती गयी। उत्सव परवान चढ़ता गया। राधा रानी के भजन के सुरों से पूरा माहौल भक्तिमय वातावरण में बदल गया।

कलाकार ने भजनों पर थिरकर वातावरण की भक्तिमय
भजन मंडल टीम में मौजूद कलाकार जो पूरी तरह भक्तिमय पोशाक के साथ तैयार थे। अचानक उनके कदमों ने थिरकना प्रारंभ किया। भजन व शुरूताल के साथ थिरकते कदम पूरी तरह भक्तों को अपने आगोस में लेने लगे। कलाकार के भक्तिमय नृत्य में भक्त साक्षात् राधा-रानी को देखने लगे।

बरसाना महौल में जमकर थिरके भक्त
कलाकारों ने भजनों व नृत्य में माध्यम से ऐसा माहौल बनाया कि सभी भक्त राधारानी के समक्ष बरसाना पहंुच गये। पता ही नहीं चला कि सभी भक्त झूमने लगे। होली उत्सव का एक अलग ही नजारा केशव मधुबन वाटिका में दिखने लगा।

पूर्व सांसद ने राधारानी पर फूल बरसा कर किया शुभारंभ
पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी जो समिति के अभिभावक बनकर पिछले कई सालों से उत्सव में भाग ले रहे है। वे आज भी आएं उन्हें राधारानी को गुलाल और फूल चढ़ाकर विधिवत् होली उत्सव की शुरू आत की।

महामंत्री राजेन्द्र अवस्थी ने किया सम्मान
समिति महामंत्री राजेन्द्र अवस्थी ने प्रांगढ़ में आएं सभी अतिथि का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। विशेष अतिथियों में पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, शुभभ्र त्रिवेदी, भूपेश अवस्थी, डॉ0 राहुल बाबा, डॉक्टर मेनका, पाषर्द अवधेष त्रिपाठी, टचबेस मैगजीन के प्रबंधक रवि प्रकाश दीक्षित सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

देरशाम तक चला भंडारा
होली उत्सव के साथ ही शाम से भक्तों के लिए भंडारा प्रारंभ था। भक्तों ने होली उत्सव के बाद जमकर भंडारा का स्वाद चखा। कार्यक्रम के अंत में मौजूद भक्तों ने समिति पदाधिकारियों के इस उत्सव की जमकर सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *