Education Health My City

बीएसवीएम एजुकेशन सेंटर में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

  • March 29, 2026
  • 0

-फिजीशियन डॉ0 मेनका ने किया चेकअप-शिविर में दवा के साथ जांच सुविधा भी रही-स्कूल प्रशासन सहित 200 लोगों ने कराया परीक्षण-डॉक्टर मेनका बोली, समय-समय पर चेकअप जरूरी-सपा नेता

बीएसवीएम एजुकेशन सेंटर में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

-फिजीशियन डॉ0 मेनका ने किया चेकअप
-शिविर में दवा के साथ जांच सुविधा भी रही
-स्कूल प्रशासन सहित 200 लोगों ने कराया परीक्षण
-डॉक्टर मेनका बोली, समय-समय पर चेकअप जरूरी
-सपा नेता सुभाष द्विवेदी, विनय गुप्ता व पूनम कपूर बने विशेष अतिथि

Jagrat Times, कानपुर। बीएसवीएम एजुकेशन सेंटर और राहुल होम्योपैथी रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आज गोविंदनगर स्थित बीएसवीएम एजुकेशन सेंटर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर मेनका ने अपनी टीम के साथ स्कूल प्रशासन सहित लगभग 200 लोगों का चेकअप किया। परीक्षण के दौरान सभी को परामर्श के साथ निशुल्क दवा वितरित की गयी। चिकित्सक के परामर्श पर जांच भी हुई।

सरस्वती पूजन के साथ शिविर का शुभारंभ
शिविर का पूर्व निर्धारित समय 9 बजे पूरी मेडिकल टीम बीएमवीएम एजुकेशन सेंटर पहंुच गयी। डॉक्टर मेनका और निदेशक मोहित अवस्थी तथा प्रचार्या इंदू अवस्थी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर शिविर का उद्घाटन किया। इसके बाद फिजीशियन ने शिविर की कमान टीम के साथ संभाल ली।

एजुकेशन सेंटर की विेशेष गेस्ट बनी डॉक्टर मेनका
एजुकेशन सेंटर पर आज यहां पढ़ने वाले बच्चों का रिजल्ट भी वितरित किया गया। इस मौके पर छोटे नौनिहाल विशेष पोषक व डिग्री वाली कैप के साथ नजर आएं। डॉक्टर मेनका और प्राचार्या इंदू अवस्थी ने बच्चों का रिजल्ट प्रदान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान बच्चोें के अभिभावकों ने तालियां बजाकर सभी का उत्साहवर्धन किया।

200 से अधिक लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
शिविर में स्कूल के नौनिहालों सहित उनके अभिभावकों ने अपना परीक्षण कराया। इस दौरान अधिकांश बच्चों के परिजनों ने बच्चों के खाना न खाने की शिकायत चिकित्सक से की। इस पर डॉक्टर मेनका ने उन्हें जरूरी सलाह दी। परिजनों ने भी अपना चेकअप कराया। इस दौरान अधिकांश गार्जियन बीपी के शिकार मिले। डॉक्टर मेनका ने सलाह देते हुए कहा कि तनाव से बचे।

शुगर, बीपी और थाइराइड के अधिकांश मिले मरीज
डॉक्टर मेनका ने बताया कि शिविर में अधिकांश मरीज शुगर और बीपी के थे। महिलाओं में थाइराइड की समस्या जांच में निकल कर सामने आई। सभी को उचित सलाह दी गयी। साथ बीमारी के हिसाब से दवा वितरित की गयी। इसके अलावा बदलते मौसम का प्रभाव भी मरीजों पर दिखा। खानपान से ग्रसित कई बच्चे भी लीवर समस्या से प्रभावित दिखे। सभी को परामर्श के साथ लीवर टॉनिक दी गयी।

स्कूल प्रबंधन ने किया सम्मान
स्कूल प्राचार्या इंदू अवस्थी ने डॉक्टर मेनका को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। डॉ0 मेनका ने कहा कि आज सम्मान पाकर बहुत ही प्रसन्न है। सबसे अच्छा लगा कि आज काफी दिनों बाद बच्चों के बीच आने का मौका मिला। इनके बीच आकर अपने बचपने के दिन एक बार फिर ताजा हो गये। मेनका ने स्कूल प्रबंधन को साफ कहा कि उनकी आवश्यकता जब कभी भी स्कूल को होगी वे पूरा सक्रियता के साथ उपलब्ध रहेगी।

शिविर में विशेष मेहमानों ने भी की शिरकत
शिविर में मौके पर विशेष अतिथि भाजपा नेता पूनम कपूर, सपा के वरिष्ठ नेता सुभाष द्विवेदी, सपा नेता विनय गुप्ता, टचबेस मैगजीन के प्रबंधक रवि प्रकाश दीक्षित मौजूद रहे। स्कूल निदेशक मोहित अवस्थी और प्राचार्या इंदू अवस्थी ने सभी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *