Health My City

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए जीवनशैली में बदलाव जरूरी : डॉ. मेनका

  • March 24, 2026
  • 0

-अधिकांश लोग मानसिक तनाव के कारण ब्लड प्रेशर से ग्रसित हो जाते हैं-हमेशा संतुलित आहार लेने के साथ ही नियमित एक्सरसाइज भी जरूरी-कभी भी मानसिक तनाव को अपने

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए जीवनशैली में बदलाव जरूरी : डॉ. मेनका

-अधिकांश लोग मानसिक तनाव के कारण ब्लड प्रेशर से ग्रसित हो जाते हैं
-हमेशा संतुलित आहार लेने के साथ ही नियमित एक्सरसाइज भी जरूरी
-कभी भी मानसिक तनाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना चाहिए

Jagrat Times, कानपुर : हम सभी के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण है उत्तम स्वास्थ्य। शरीर को फिट रखने के लिए विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए संतुलित भोजन के साथ नियमित एक्सरसाइज के अलावा संयमित जीवनशैली को अपनाना बहुत जरूरी है। तनाव व व्यस्त जीवनशैली के कारण ब्लड प्रेशर सहित अन्य बीमारियों के ग्रसित होने का खतरा बढ़ जाता है। इस विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए कानपुर की मशहूर होम्योपैथिक सीनियर फिजिशियन डॉक्टर मेनका ने बताया कि वर्तमान समय में हर इन्सान अपने सपनों और जरूरतों को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करता है। परिणामस्वरूप वह न तो समय पर भोजन कर पाता और न ही समय पर आराम कर पाता ताकि पर्याप्त नींद लेकर वो अपने शरीर को ऊर्जावान बना सके। इन सबके बीच नियमित और संतुलित भोजन करने में भी अक्सर लापरवाही करता है। इसका नतीजा यह होता है कि अधिकांश लोग मानसिक तनाव के कारण ब्लड प्रेशर से ग्रसित हो जाते हैं।

डॉक्टर मेनका ने बताया कि ब्लड प्रेशर के माध्यम से ही शरीर की धमनियों में खून प्रवेश करने में सार्थक होता है। जब हृदय पंप करता है, तो यह ऑक्सीजन युक्त रक्त को आपकी धमनियों में पहुंचाने के लिए बल का उपयोग करता है। वह इसे शरीर की कोशिकाओं के साथ ही ऊतकों तक भी पहुंचाते हैं। अब यहां गौर करने वाली बात यह है कि जब कोई आदमी तनाव में होता है तो उच्च स्तर से रक्तचाप में अस्थाई रूप से वृद्धि होने का खतरा हो जाता है। इसके अलावा अधिक खाना, तंबाकू का सेवन या शराब पीना, किडनी रोग, मधुमेह और स्लीप एपनिया जैसी कुछ ऐसी बीमारियां हैं जो हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकती हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर आपकी सांस हमेशा फूलती रहती है या फिर आप किसी भी काम को करने में परेशान हो जाते हैं तो यह अधिक हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण हो सकते हैं। कमजोरी और थकान महसूस करना, गंभीर सिरदर्द भी अधिकतम ब्लड प्रेशर के लक्षण हो सकते हैं।

डॉक्टर मेनका ने बताया कि इस प्रकार के कोई भी लक्षण दिखने पर जल्दी से जल्दी अनुभवी चिकित्सक के पास जाकर पूरी जांच ठीक से जांच करवानी चाहिए। उनकी महत्वपूर्ण सलाह पर ही संबंधित बीमारी की दवा को खाना चाहिए। यदि कोई भी परेशानी हो तो अपने मन से कभी भी मेडिकल स्टोर से दवा खरीदकर नहीं खानी चाहिए। दवा के अलावा ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की भी जरूरत है। हमेशा संतुलित आहार ही लेना चाहिए, कभी भी किसी भी प्रकार का नशा मत कीजिए और शरीर के वजन को हमेशा संतुलित रखने के लिए नियमित एक्सरसाइज भी जरूरी है। संतुलित आहार में साबुत अनाज, फल, सब्जी और जूस को नियमित पीना चाहिए। एक बात हमेशा ध्यान रखनी चाहिए कि जीवन में किसी बात को लेकर कभी भी मानसिक तनाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना चाहिए और हमेशा पूरी और पर्याप्त नींद ही लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *