Health

जुम्बा एक संपूर्ण व्यायाम, जो आपको फिट, स्वस्थ और खुश रखता है : मीनल पाठक

  • December 13, 2025
  • 0

-मीस्टूडियो की फाउंडर, कारपोरेट वेलनेस, हेल्थ एंड वेल्बीइंग कोच ने महत्वपूर्म जानकारियां -जुम्बा हैप्पी हार्मोन (एंडोर्फिन) जारी करता है, जिससे मूड अच्छा होता है और तनाव कम होता

जुम्बा एक संपूर्ण व्यायाम, जो आपको फिट, स्वस्थ और खुश रखता है : मीनल पाठक

-मीस्टूडियो की फाउंडर, कारपोरेट वेलनेस, हेल्थ एंड वेल्बीइंग कोच ने महत्वपूर्म जानकारियां

-जुम्बा हैप्पी हार्मोन (एंडोर्फिन) जारी करता है, जिससे मूड अच्छा होता है और तनाव कम होता है

-रक्त प्रवाह और ऑक्सीजन के स्तर को बेहतर बनाता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है

-नियमित जुम्बा का अभ्यास करने से शरीर का स्टैमिना बढ़ाने के साथ ऊर्जा का स्तर बढ़ता है

नोएडा, Jagrat Times : शरीर को हमेशा फिट और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए समय पर बैलेंस डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज, जॉगिंग, जिम वर्कआउट, योगा के साथ ही जुम्बा भी करना चाहिए। अपने को फिट रखने के लिए महिलाओं और लड़कियों के लिए जुम्बा सबसे चर्चित और उपयोगी है। एक्सरसाइज, जॉगिंग, जिम वर्कआउट, योगा के साथ ही जुम्बा की भी खूबियों पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए मीस्टूडियो की फाउंडर, कारपोरेट वेलनेस, हेल्थ एंड वेल्बीइंग कोच नोएडा की मीनल पाठक ने बताया कि जुम्बा एक संपूर्ण व्यायाम है जो आपको फिट, स्वस्थ और खुश रखने में मदद करता है। जुम्बा के कई फायदे हैं, जिससे वजन घटाना, कैलोरी बर्न करना, हृदय स्वास्थ्य सुधारना, तनाव कम करना और मूड अच्छा करना, क्योंकि यह एक मजेदार कार्डियो वर्कआउट है जो शरीर के हर हिस्से को टोन करता है और मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर बनाता है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ता है और शरीर लचीला बनता है। उन्होंने बताया कि जुम्बा में तेज गति से डांस करने से बहुत कैलोरी बर्न होती है, जिससे मोटापा कम होता है और चयापचय (metabolism) बढ़ता है। यह दिल की धड़कन तेज करता है, रक्त प्रवाह और ऑक्सीजन के स्तर को बेहतर बनाता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और धमनियां स्वस्थ रहती हैं।नियमित अभ्यास से शरीर का स्टैमिना और ऊर्जा का स्तर बढ़ता है।

नोएडा की मीनल पाठक ने बताया कि जुम्बा हैप्पी हार्मोन (एंडोर्फिन) जारी करता है, जिससे मूड अच्छा होता है और तनाव कम होता है। यह एक सोशल एक्टिविटी है, जिससे अकेलापन दूर होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। यह मन को शांत और खुश रखता है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य में सुधार आता है। वर्कआउट के बजाय यह एक डांस पार्टी जैसा लगता है, जिससे फिटनेस बोरिंग नहीं लगती। बच्चों और बड़ों, सभी के लिए फायदेमंद है और शारीरिक व मानसिक विकास में मदद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *