Sports State

शिव नरेश स्पोर्ट्स की स्पोर्ट्स वियर एम्बेसडर बनीं वान्या

  • June 17, 2026
  • 0

Jagrat Times नई दिल्ली। देश की प्रतिभाशाली बाल योगिनी, अंतरराष्ट्रीय चैंपियन एवं बहु-विश्व रिकॉर्ड धारक वान्या शर्मा ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वान्या

शिव नरेश स्पोर्ट्स की स्पोर्ट्स वियर एम्बेसडर बनीं वान्या


Jagrat Times नई दिल्ली। देश की प्रतिभाशाली बाल योगिनी, अंतरराष्ट्रीय चैंपियन एवं बहु-विश्व रिकॉर्ड धारक वान्या शर्मा ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वान्या शर्मा को भारत की प्रतिष्ठित खेल परिधान कंपनी Shiv Naresh Sports Pvt. Ltd. ने अपना स्पोर्ट्स वियर एम्बेसडर नियुक्त किया है।
इस अवसर पर वान्या शर्मा ने कंपनी के प्रबंध निदेशक Shiv Prakash Singh से मुलाकात की। साथ ही कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक (स्पोर्ट्स मार्केटिंग) Nitin Arya से भी भेंट कर खेलों और युवा प्रतिभाओं के विकास पर चर्चा की।
कम उम्र में ही वान्या शर्मा ने योग के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने अनेक प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। वान्या कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा चुकी हैं तथा विभिन्न सरकारी एवं सामाजिक मंचों पर योग प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रमों में भी सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।

वान्या शर्मा ने कहा कि शिव नरेश जैसे प्रतिष्ठित भारतीय ब्रांड के साथ जुड़ना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। यह सहयोग उन्हें खेल, योग, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति बच्चों एवं युवाओं को प्रेरित करने का अवसर देगा।
शिव नरेश स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड वर्षों से भारतीय खिलाड़ियों और खेल जगत का समर्थन करता रहा है। कंपनी द्वारा वान्या शर्मा को स्पोर्ट्स वियर एम्बेसडर बनाए जाने से युवा खिलाड़ियों और योग साधकों को नई प्रेरणा मिलेगी।

वान्या शर्मा का लक्ष्य केवल व्यक्तिगत उपलब्धियां हासिल करना नहीं, बल्कि देशभर के बच्चों और युवाओं को खेल, योग और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उनकी यह नई जिम्मेदारी भारतीय खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। “योग, खेल और फिटनेस के माध्यम से स्वस्थ भारत का निर्माण” – इसी संदेश के साथ वान्या शर्मा और शिव नरेश परिवार मिलकर आने वाली पीढ़ी के चैंपियनों को प्रेरित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *