ज्येष्ठ माह के षष्ठम मंगलवार को रामेष्ट धाम में सुंदरकांड
- June 10, 2026
- 0
भगवान का श्रृंगार, पूजन, वंदन के उपरांत सुंदरकांड पाठ
भगवान का श्रृंगार, पूजन, वंदन के उपरांत सुंदरकांड पाठ
भगवान का श्रृंगार, पूजन, वंदन के उपरांत सुंदरकांड पाठ
jAGRAT tIMES, kANPUR/ केशव मधुवन सेवा समिति द्वारा आज ज्येष्ठ माह के षष्ठम मंगलवार को रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका,केशव नगर में भगवान का श्रृंगार, पूजन, वंदन के उपरांत सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया। भक्तों ने जेहि बिधि नाथ होय हित मोरा करहु सो बेगि दास मै तोरा संपुट के साथ बड़े ही भक्ति भाव से सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए। हनुमान चालीसा,भगवान के भजन एवं महामंत्र के जाप ने सभी भक्तों को भाव विभोर कर दिया।
आरती, भोग प्रसाद वितरण के साथ सभी भक्तजन भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर घर को प्रस्थान किए।
आज सुंदरकांड पाठ में प्रमुखरूप से श्रीमती राजेश्वरी दुबे, रेनू अवस्थी, बेबी शुक्ला, जयंती बाजपेई, बीना, किरण, सुषमा, अंकिता गुलाटी,जयराम दुबे , श्याम बिहारी शर्मा,शेर बहादुर, बी के तिवारी, चन्द्र भूषण मिश्रा, कृष्ण मुरारी शुक्ला,महेंद्र सिंह ,आदि उपस्थित रहे।
