स्टार एथलीट तनु शुक्ला से जानिए फिट रहने के टिप्स
- May 1, 2026
- 0
हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जिम वर्कआउट जरूरी नियमित एक्सरसाइज से शरीर हमेशा फिट, सुडौल व ऊर्जावान बना रहता है हमेशा रात को जल्दी सोने के साथ ही हमेशा
हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जिम वर्कआउट जरूरी
नियमित एक्सरसाइज से शरीर हमेशा फिट, सुडौल व ऊर्जावान बना रहता है
हमेशा रात को जल्दी सोने के साथ ही हमेशा सुबह जल्दी ही उठना चाहिए
Jagrat Times, कानपुर : वर्तमान समय में इंसान जीवन में सब कुछ हासिल करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा है। लेकिन सारे सुख और साधन मिल जाते हैं तो भी उनका सुख नहीं उठा सकते क्योंकि किन्हीं संसाधनों का पूर्णतया लाभ या सुख उठाने के लिए आपको पूरी तरह स्वस्थ भी होना बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य संबंधित जानकारियों और हेल्थ टिप्स से विस्तार से चर्चा करते हुए स्टूडियो फ्लेक्स फिट्ज़ट्स जिम की ओनर व स्टार एथलीट पावर लिफ्टर तनु शुक्ला ने बताया कि हम सभी अच्छी तरह से जानते है कि पूरी दुनिया कोविड-19 यानी कोरोना संक्रमण महामारी से परेशान हो चुकी है। कोरोना काल के दौरान पूरी दुनिया में संक्रमण के कारण लाखों लोगों की मौत हो गई थी। लेकिन इस बीमारी ने हमे एक सबक भी सिखाया है कि हर काम पूरी स्वच्छता के साथ करना है और अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित समय पर पौष्टिक भोजन करने के साथ ही एक्सरसाइज यानी व्यायाम करना भी बेहद जरूरी है। कुल मिलाकर अच्छी और बैलेंस डाइट के साथ ही नियमित जिम वर्कआउट और एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। इससे हमारा शरीर हमेशा फिट, सुडौल और ऊर्जावान बना रहता है और हम कभी भी बीमार नहीं पड़ते हैं।

हमेशा फिट रहने के मंत्र
1-सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमेशा रात को जल्दी सोने के साथ ही सुबह जल्दी ही उठना चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ होने के साथ ही और बुद्धि का विकास होता है। क्योंकि सुबह-सुबह मिलने वाली ताजी हवा शरीर के लिए संजीवनी का काम करती है। इसलिए नियमित रूप से सही समय पर सोने और जागने की आदत डालनी चाहिए। ऐसा करने से आप फिट रहेंगे और मांसपेशियों को भी आराम मिलेगा क्योंकि अच्छा स्वास्थ्य ही आपका सबसे बड़ा धन है। इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति समझौता कभी नहीं करना चाहिए।
2- नियमित एक्सरसाइज करने से दिल का दौरा पड़ने का जोखिम कम होता है। शरीर का वजन नियंत्रित होने के साथ ही खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित रहती है।
3-विशेषज्ञों की राय और मेरे अनुभव के मुताबिक जिम में एक्सरसाइज में पुश अप सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। पुशअप को प्रतिदिन करना चाहिए। यानी इसको अपनी दिनचर्या में शामिल कर लीजिए। इससे चेस्ट, शोल्डर, आर्म्स, पीठ के साथ-साथ शरीर के शरीर के दूसरे अंग भी मजबूत और पूरी तरह स्वस्थ हो जाते हैं। नियमित पुशअप करने से शरीर सुडौल और आकर्षक हो जाता है।
4- वॉल सिट्स महत्वपूर्ण एक्सरसाइज है। वॉल सिट्स एक्सरसाइज में पीठ को दीवार के पास रखते हैं और फिर दोनों पैरों को कुर्सी पर बैठने की पोजीशन में रखते हैं। अब दोनों हाथों को फोल्ड कर के कुछ देर इसी पोजीशन में रहना चाहिए। इससे बॉडी का बैलेंस बनाया जा सकता है। इस एक्सरसाइज को आप फिटनेस के लिए अपनी क्षमता के हिसाब से कर सकते हैं।
5-दूसरी जरूरी एक्सरसाइज है ट्राइसेप्स डिप्स। चेयर या बेंच की मदद से ट्राइसेप्स डिप्स के जरिए आप अपने बाजुओं की मांसपेशियों को टोन यानी सुडौल बना सकते हो। फिटनेस के लिए ट्राइसेप्स डिप्स को आप बेंच पुशअप्स और वेट लिफ्टिंग के माध्यम से बखूबी हासिल कर सकते हो।