संतुलित जीवन शैली से कंट्रोल में रहता है ब्लड प्रेशर : डॉक्टर मेनका
- April 10, 2026
- 0
-सांस फूलना, तनाव और अनिद्रा से प्रभावित हो जाता है ब्लड प्रेशरसंतुलित आहार में साबुत अनाज, सब्जी और जूस को पीना चाहिए Jagrat Times, कानपुर : हमारे जीवन
-सांस फूलना, तनाव और अनिद्रा से प्रभावित हो जाता है ब्लड प्रेशर
संतुलित आहार में साबुत अनाज, सब्जी और जूस को पीना चाहिए
Jagrat Times, कानपुर : हमारे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण है हमारा उत्तम स्वास्थ्य। क्योंकि स्वस्थ शरीर से बढ़कर दुनिया में कोई भी बहुमूल्य वस्तु नहीं है। इसीलिए अन्य प्राथमिकताओं को पीछे छोड़कर हमें अपने शरीर को फिट रखने के लिए विशेष ध्यान और ख्याल रखना चाहिए। 10 अप्रैल को पूरी दुनिया में विश्व होम्योपैथिक दिवस मनाया जाता है। इस विशेष दिन के अवसर पर कानपुर की मशहूर होम्योपैथिक सीनियर फिजिशियन डॉक्टर मेनका ने बताया कि वर्तमान समय में हर इन्सान अपने सपनों और जरूरतों को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करता है। परिणामस्वरूप वह न तो समय पर भोजन कर पाता और न ही समय पर आराम कर पाता ताकि पर्याप्त नींद लेकर वो अपने शरीर को ऊर्जावान बना सके। इन सबके बीच नियमित और संतुलित भोजन करने में भी अक्सर लापरवाही करता है। इसका नतीजा यह होता है कि अधिकांश लोग मानसिक तनाव के कारण ब्लड प्रेशर से परेशान हो जाते हैं।

डॉक्टर मेनका ने बताया कि ब्लड प्रेशर के माध्यम से ही शरीर की धमनियों में खून प्रवेश करने में सार्थक होता है। जब हृदय पंप करता है, तो यह ऑक्सीजन युक्त रक्त को आपकी धमनियों में पहुंचाने के लिए बल का उपयोग करता है। वह इसे शरीर की कोशिकाओं के साथ ही ऊतकों तक भी पहुंचाते हैं। अब यहां गौर करने वाली बात यह है कि जब कोई आदमी तनाव में होता है तो उच्च स्तर से रक्तचाप में अस्थाई रूप से वृद्धि होने का खतरा हो जाता है। इसके अलावा अधिक खाना, तंबाकू का सेवन या शराब पीना, किडनी रोग, मधुमेह और स्लीप एपनिया जैसी कुछ ऐसी बीमारियां हैं जो हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकती हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर आपकी सांस हमेशा फूलती रहती है या फिर आप किसी भी काम को करने में परेशान हो जाते हैं तो यह अधिक हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण हो सकते हैं। कमजोरी और थकान महसूस करना, गंभीर सिरदर्द भी अधिकतर ब्लड प्रेशर के लक्षण हो सकते हैं। डॉक्टर मेनका ने बताया कि इस प्रकार के कोई भी लक्षण दिखने पर जल्दी से जल्दी अनुभवी चिकित्सक के पास जाकर पूरी जांच ठीक से जांच करवानी चाहिए। उनकी महत्वपूर्ण सलाह पर ही संबंधित बीमारी की दवा को खाना चाहिए। यदि कोई भी परेशानी हो तो अपने मन से कभी भी मेडिकल स्टोर से दवा खरीदकर नहीं खानी चाहिए। दवा के अलावा ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की भी जरूरत है। हमेशा संतुलित आहार ही लेना चाहिए, कभी भी किसी भी प्रकार का नशा मत कीजिए और शरीर के वजन को हमेशा संतुलित रखने के लिए नियमित एक्सरसाइज भी जरूरी है। संतुलित आहार में साबुत अनाज, फल, सब्जी और जूस को नियमित पीना चाहिए। एक बात हमेशा ध्यान रखनी चाहिए कि जीवन में किसी बात को लेकर कभी भी मानसिक तनाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना चाहिए और हमेशा पूरी और पर्याप्त नींद ही लेनी चाहिए।