SRIAAS अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों के चेहरे खिले
September 16, 2025
0
– मरीजों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच – वरिष्ठ डॉक्टरों ने हर मरीज का मार्गदर्शन -SRIAAS अस्पताल आयोजित विशेष चिकित्सा शिविर Jagrat Times, Kanpur/ SRIAAS अस्पताल आयोजित विशेष चिकित्सा
– मरीजों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच
– वरिष्ठ डॉक्टरों ने हर मरीज का मार्गदर्शन
-SRIAAS अस्पताल आयोजित विशेष चिकित्सा शिविर
Jagrat Times, Kanpur/ SRIAAS अस्पताल आयोजित विशेष चिकित्सा शिविर में डॉक्टरों और चिकित्सीय टीम के समर्पण और सेवा भाव से दूर-दूर से आए लोगों व मरीजों के चेहरे खिल गए। इस शिविर में, मरीजों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, नि:शुल्क दवाएं, और व्यक्तिगत आहार योजनाएं दी गईं।वरिष्ठ डॉक्टरों ने हर मरीज को उनके स्वास्थ्य की स्थिति, दवाओं का सही उपयोग, और उचित पोषण के महत्व के बारे में मार्गदर्शन किया। शिविर में उपस्थित डॉक्टरों और चिकित्सीय टीम ने विशेष बातचीत में कहा कि सबसे दिल को छूने वाला भाग यह था कि लोग दूर-दूर से आये और उनके चेहरों पर खुशी और राहत देखकर हमें भी अपार खुशी मिली।यह सफलता हम सभी के लिए एक प्रेरणा है।