स्ट्रीट फूड को नहीं बल्कि घर में बने खाने को प्राथमिकता देना चाहिए : बिंदिया शर्मा
- April 24, 2025
- 0
-भारत की पहली बिकनी दिवा दिल्ली की बिंदिया शर्मा से जानिए स्वस्थ और फिट रहने के अनमोल टिप्स -स्टार एथलीट ने स्वस्थ शरीर को ही बताया सबसे बड़ा
-भारत की पहली बिकनी दिवा दिल्ली की बिंदिया शर्मा से जानिए स्वस्थ और फिट रहने के अनमोल टिप्स
-स्टार एथलीट ने स्वस्थ शरीर को ही बताया सबसे बड़ा धन, इससे बढ़कर कुछ और नहीं
Jagrat Times, Kanpur/ जीवन में सबकुछ हासिल करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हो। अगर आपको वो सारे सुख और साधन मिल जाते हैं तो भी उनका आप सुख नहीं उठा सकते क्योंकि किन्हीं संसाधनों का पूर्णतया लाभ या सुख उठाने के लिए आपको पूरी तरह स्वस्थ भी होना बहुत जरूरी है। हर काम पूरी स्वच्छता के साथ करना है और अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित समय पर पौष्टिक भोजन करने के साथ ही एक्सरसाइज यानी व्यायाम करना भी बेहद जरूरी है। इस विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुए भारत की पहली बिकनी दिवा, मशहूर मॉडल, फिटनेस एंड न्यूट्रीशन एक्सपर्ट दिल्ली की बिंदिया शर्मा ने फिट रहने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए हैं।
उन्होंने महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए बताया कि गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए हाइड्रेशन, धूप से बचाव और संतुलित आहार को प्राथमिकता दें। खूब पानी पिएं, सनस्क्रीन लगाएं और पीक ऑवर्स के दौरान लंबे समय तक धूप में रहने से बचें। हल्का, मौसमी भोजन खाएं और दिन के ठंडे समय में शारीरिक गतिविधि करें। इलेक्ट्रोलाइट्स का ख्याल रखें स्ट्रीट फूड खाने से बचें और घर में बने खाने को प्राथमिकता दें। हवा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें। शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए ठंडे पानी से नहाना चाहिए।
फिट रहने के महत्वपूर्ण टिप्स
-सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमेशा रात को जल्दी सोने के साथ ही सुबह जल्दी ही उठना चाहिए। इससेस शरीर स्वस्थ होने के साथ ही और बुद्धि का विकास होता है। क्योंकि सुबह-सुबह मिलने वाली ताजी हवा शरीर के लिए संजीवनी का काम करती है। इसलिए नियमित रूप से सही समय पर सोने और जागने की आदत डालनी चाहिए। ऐसा करने से आप फिट रहेंगे ओौर मांसपेशियों को भी आराम मिलेगा क्योंकि अच्छा स्वास्थ ही आपका सबसे बड़ा धन है। इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति समझौता कभी नहीं करना चाहिए।
2- नियमित एक्सरसाइज करने से दिल का दौरा पडऩे का जोखिम कम होता है। शरीर का वजन नियंत्रित होने के साथ ही खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी नियंत्रित रहती है।
3-विशेषज्ञों की राय और मेरे अनुभव के मुताबकि जिम में एक्सरसाइज में पुशअप सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। पुशअप को प्रतिदिन करना चाहिए। यानी इसको अपनी दिनचर्या में शामिल कर लीजिए। इससे चेस्ट, शोल्डर, आम्र्स, पीठ के साथ-साथ शरीर के शरीर के दूसरे अंग भी मजबूत और पूरी तरह स्वस्थ हो जाते हैं। नियमित पुशअप करने से शरीर सुडौल और आकर्षक हो जाता है।
4- वॉल सिट्स महत्वपूर्ण एक्सरसाइज है। वॉल सिट्स एक्सरसाइज में पीठ को दीवार के पास रखते हैं और फिर दोनों पैरों को कुर्सी पर बैठने की पुजिशन में रखते हैं। अब दोनों हाथों को फोल्ड कर के कुछ देर इसी पुजिशन में रहना चाहिए। इससे बॉडी का बैलेंस बनाया जा सकता है। इस एक्सरसाइज को आप फिटनेस के लिए अपनी क्षमता के हिसाब से कर सकते हैं।
5-दूसरी जरूरी एक्सरसाइज है ट्राइसेप्स डिप्स। चेयर या बेंच की मदद से ट्राइसेप्स डिप्स के जरिए आप अपने बाजुओं की मांसपेशियों को टोन यानी सुडौल बना सकते हो। फिटनेस के लिए ट्राइसेप्स डिप्स को आप बेंच पुशअप्स और वेट लिफ्टिंग के माध्यम से बखूबी हासिल कर सकते हो।