My City State

कानपुर की डॉ. कुलसुम जाफर को मिला “100 आइकॉनिक वूमेन ऑफ इंडिया अवॉर्ड”

  • May 10, 2026
  • 0

Jagrat Times,/ Kanpur/ कानपुर की प्रसिद्ध दंत चिकित्सक Dr. Kulsum Jafar को समाज सेवा और मात्र 10 रुपये में चिकित्सा परामर्श देने की अनोखी पहल के लिए “100

कानपुर की डॉ. कुलसुम जाफर को मिला “100 आइकॉनिक वूमेन ऑफ इंडिया अवॉर्ड”

Jagrat Times,/ Kanpur/ कानपुर की प्रसिद्ध दंत चिकित्सक Dr. Kulsum Jafar को समाज सेवा और मात्र 10 रुपये में चिकित्सा परामर्श देने की अनोखी पहल के लिए “100 आइकॉनिक वूमेन ऑफ इंडिया अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें वर्षों से आम लोगों के लिए सस्ती और सुलभ चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रदान किया गया है।
. कुलसुम जाफर का परिवार वर्ष 1970 से लोगों की सेवा में जुटा हुआ है। शुरुआत में उनके परिवार द्वारा केवल 5 रुपये में मरीजों का इलाज किया जाता था, जिसे समय के साथ बढ़ाकर 10 रुपये किया गया। आज भी उनका परिवार इसी सेवा भावना के साथ लोगों का इलाज कर रहा है।

डॉ. कुलसुम जाफर अपने पति Dr. Zafar के साथ मिलकर इस नेक मिशन को आगे बढ़ा रही हैं। दोनों डॉक्टर समय-समय पर चिकित्सा शिविर लगाकर जरूरतमंद लोगों को निशुल्क सेवाएं भी प्रदान करते हैं। उनके इस कार्य से समाज के गरीब और जरूरतमंद वर्ग को काफी राहत मिल रही है।
डॉ. कुलसुम जाफर का कहना है कि डॉक्टर का पेशा केवल कमाई का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा का कार्य है। उनका मानना है कि हर डॉक्टर को समाज हित में ऐसा काम करना चाहिए जिससे लोग स्वस्थ रहें। उन्होंने कहा कि “जब समाज स्वस्थ होगा, तभी देश भी स्वस्थ और मजबूत बनेगा।”
उनकी इस प्रेरणादायक सेवा भावना और समर्पण ने न केवल कानपुर बल्कि पूरे देश में लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। “100 आइकॉनिक वूमेन ऑफ India अवॉर्ड” से सम्मानित होना उनके परिवार की वर्षों पुरानी जनसेवा की परंपरा का सम्मान माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *