State

बेहद खूबसूरत बरनाली शर्मा बनीं मिस वैलेंटाइन चंडीगढ़-2026

  • May 1, 2026
  • 0

-नार्थ ईस्टआसाम को रिप्रेजेंट कर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया –फिटनेस मॉडलिंग में चमकता सितारा हैं मल्टी टैलेंटेड बरनाली शर्मा आसाम की रहने वाली बरनाली वर्तमान समय

बेहद खूबसूरत बरनाली शर्मा बनीं मिस वैलेंटाइन चंडीगढ़-2026


-नार्थ ईस्टआसाम को रिप्रेजेंट कर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया

फिटनेस मॉडलिंग में चमकता सितारा हैं मल्टी टैलेंटेड बरनाली शर्मा

आसाम की रहने वाली बरनाली वर्तमान समय में सिरसा में रहती है

Jagrat Times, हिसार, हरियाणा : मशहूर फिटनेस मॉडल व जिम ट्रेनर बरनाली शर्मा ने अपने टैलेंट के दम पर समाज में मिसाल पेश की है। वह समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं खासतौर पर महिलाओं एवं लड़कियों के लिए। लगातार नए आयाम लिख रहीं बरनाली शर्मा ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। बेहद खूबसूरत और प्रतिभावान बरनाली शर्मा ने मिस वैलेंटाइन का खिताब अपने नाम कर अपने शहर, राज्य और घर-परिवार का नाम रोशन कर दिया है। 12 अप्रैल को चंडीगढ़ टैगोर थियटर में मिस वैलेंटाइन और मिस्टर वैलेंटाइन का आयोजन किया था। इस भव्य आयोजन में मशहूर फिटनेस मॉडल बरनाली शर्मा ने नार्थ ईस्टआसाम को रिप्रेजेंट कर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। अपनी उपलब्धि पर बेहद प्रसन्न बरनाली शर्मा ने विशेष बातचीत में बताया कि कोई भी सफलता हासिल करना इतना आसान नहीं होता है लेकिन इरादे मजबूत हो तो कोई भी मंजिल आपसे दूर नहीं है।

बुलंद हौसलों वाली मशहूर फिटनेस मॉडल व जिम ट्रेनर बरनाली शर्मा ने अपनी योग्यता के दम पर हर वो सफलता हासिल की है जो एक लड़की का सपना होता है। कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि जैसा बरनाली का नाम है वैसे ही उनमें ढेर सारी खूबियां है। वूमेन लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित बरनाली का अर्थ होता है – रेनबो यानी इंद्रधनुष। जिस तरह से इंद्रधनुष में कई रंग होते हैं जो जीवन में खुशहाली के रंग भर देते हैं। उसी तरह से बरनाली ने भी अपने मल्टीपल टैलेंट से अपने घर परिवार, शहर और राज्य का नाम रौशन किया है। मूल रूप से आसाम की रहने वाली बरनाली वर्तमान समय में हरियाणा के सिरसा में रहती है, जहां पर उनके पति और वह खुद का अपना जिम चलाती है। जिम के माध्यम से वह युवाओं खासतौर पर लड़कियों को स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स और एक्सरसाइज की ट्रेनिंग देती हैं।

बरनाली की शानदार उपलब्धियां

1.विजय क्लासिक में ओवरआल चैंपियन।
2.आशीष क्लासिक में ओवरआल चैंपियन।
3.ओम क्लासिक में ओवरआल चैंपियन।
4.दो बार ओलंपिया और दो बार शेरू क्लासिक की फिटनेस कैटेगरी में चैंपियन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *