मोहाली की रजनीत कौर गरचा नेपावरलिफ्टिंग में जीता कांस्य
- May 1, 2026
- 0
-अपनी जीत का श्रेय कोच घर-परिवार और बेटी को समर्पित किया मेडल –भारतीय सिविल सेवा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पंजाब से दो बार कांस्य पदक जीतने वाली एकमात्र महिला
-अपनी जीत का श्रेय कोच घर-परिवार और बेटी को समर्पित किया मेडल
–भारतीय सिविल सेवा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पंजाब से दो बार कांस्य पदक जीतने वाली एकमात्र महिला खिलाड़ी
Jagrat Times, चंडीगढ़ : जीवन में कोई भी सफलता हासिल करने के लिए लगातार कड़ी मेहनत और लगन की आवश्यकता होती है। इन पंक्तियों को चरितार्थ करके मोहाली (चंडीगढ़) की मशहूर फिटनेस मॉडल व फिटनेस एक्सपर्ट रजनीत कौर गरचा ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। रजनीत कौर गरचा ने भारतीय सिविल सेवा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार लाजवाब प्रदर्शन करते हुए इक्विप्ड पावरलिफ्टर्स वर्ग में बिना किसी उपकरण के खेलते हुए कांस्य पदक जीता।

रजनीत कौर गरचा ने पंजाब के लिए दूसरी बार यह मेडल जीता है। इतना ही नहीं , पंजाब की ओर से यह पदक एक बार नहीं बल्कि दो बार जीतने वाली मैं एकमात्र महिला खिलाड़ी हैं। शानदार सफलता और अपने राज्य के लिए रिकार्ड बनाने के बाद बेहद प्रसन्न रजनीत कौर गरचा ने अपनी जीत और सफलता का श्रेय अपने कोच और घर-परिवार को दिया। खासतौर पर उन्होंने अपना मेडल अपनी प्यारी बेटी के नाम समर्पित किया जो हमेशा उन्हें ऊर्जावान और शक्तिशाली बने रहने के लिए प्रेरित करती रहती है। विशेष बातचीत में रजनीत कौर गरचा ने कहा कि जीवन में किसी भी कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। चाहे आप कितने भी व्यस्त क्यों न हो, आपको हर हालत में अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना ही पड़ेगा। वर्तमान समय में लोग इतना बिजी हो गए हैं कि उन्हें अपने लिए समय ही नहीं मिलता। वो चाहे नौकरी करने वाले हो या फिर बिजनेस करने वाले, सभी बहुत व्यस्त रहते हैं। इस वजह से वे अपने को स्वस्थ रखने के लिए बिल्कुल समय नहीं निकाल पाते हैं।