Health State

अपने नाम के अनुरूप टैलेंट से जगत में नाम रौशन कर रहीं हैं अहाना मिश्रा

  • April 27, 2026
  • 0

-मिस नार्थ इंडिया वूमेन का खिताब जीतकर अहाना मिश्रा ने जमाई धाक -अवार्ड अपने कोच,घर-परिवार और दोस्तों को समर्पित किया Jagrat Times, लखनऊ : “अहाना” संस्कृत के शब्द

अपने नाम के अनुरूप टैलेंट से जगत में नाम रौशन कर रहीं हैं अहाना मिश्रा

-मिस नार्थ इंडिया वूमेन का खिताब जीतकर अहाना मिश्रा ने जमाई धाक

-अवार्ड अपने कोच,घर-परिवार और दोस्तों को समर्पित किया

Jagrat Times, लखनऊ : “अहाना” संस्कृत के शब्द ‘अहना’ से लिया गया है, जिसका अर्थ है ‘भोर’ या ‘दिन की पहली किरण’। अपने नाम के अनुरूप ही लखनऊ की मशहूर एथलीट व फिटनेस मॉडल अहाना मिश्रा ने अपने अद्भुत टैलेंट की बदौलत घर-परिवार और शहर का नाम पूरे राज्य में नाम रौशन किया है। नवाबों के शहर की रहने वाली अहाना मिश्रा ने फिटनेस मॉडलिंग की दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाने के साथ ही आम जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का नायाब काम किया है। खासतौर पर उन्होंने महिलाओं और लड़कियों को जागरूक कर शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम बनाने में लगातार अहम योगदान दिया। अहाना क्लासिक के माध्यम से समाज, लड़कियों और महिलाओं के उत्थान में विशेष योगदान के लिए अहाना मिश्रा को वर्ल्ड कांग्रेस वूमेन की तरफ से मिस नार्थ इंडिया वूमेन के खिताब से नवाजा किया गया।
अपनी एक और शानदार उपलब्धि पर बेहद प्रसन्न अहाना मिश्रा ने विशेष बातचीत में बताया कि मैं अपना यह अवार्ड अपने कोच के साथ ही घर-परिवार और दोस्तों को समर्पित करना चाहती हूं, जिन्होंने हर मुश्किल घड़ी मेरा साथ देकर हौसला अफजाई की। “ब्यूटी विद पावर” के नाम से चर्चित अहाना मिश्रा ने कहा कि मेरे जीवन का एक ही उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग अपनी हेल्थ, फिटनेस और एक्सरसाइज के प्रति जागरूक रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *