National State

विमानन के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका ऐतिहासिक रूप से अग्रणी : कैप्टन शिवानी कालरा

  • April 27, 2026
  • 0

-एविएशन सेक्टर के करियर में लड़कियों को निर्देशित, उत्साहित और जागरूक कर रहीं हैं कैप्टन शिवानी कालरा -2002 में यूक्रेन और रूस के दौरान “ऑपरेशन गंगा ” को

विमानन के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका ऐतिहासिक रूप से अग्रणी : कैप्टन शिवानी कालरा

-एविएशन सेक्टर के करियर में लड़कियों को निर्देशित, उत्साहित और जागरूक कर रहीं हैं कैप्टन शिवानी कालरा

-2002 में यूक्रेन और रूस के दौरान “ऑपरेशन गंगा ” को सफल बनाकर करोड़ों भारतीयों का दिल जीता था

Jagrat Times,मरजिया जाफर, नोएडा : लड़कियों ने अपने कौशल और क्षमता की बदौलत इस मिथक को तोड़ दिया है कि वो बहादुर नहीं होती है। लड़कियां भी बहादुर होती हैं क्योंकि सेना हो या एविएशन सेक्टर, हर जगह लड़कियों ने अपने को साबित कर दिया है कि लड़कियां भी बहादुर होती है। और इन पंक्तियों को चरितार्थ करके दिखाया है गुड़गांव की रहने वाली पायलट कैप्टन शिवानी कालरा ने। एअर इंडिया में वर्षों तक स्वर्णिम करियर को निभाने के बाद कैप्टन शिवानी कालरा वर्तमान समय में एतिहाद एयरवेज (Etihad Airways) संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की प्रमुख और राष्ट्रीय एयरलाइन में अपने टैलेंट से सबका दिल जीत रहीं हैं।

चेहरे पर मुस्कान के साथ ही जोश और जज्बे से परिपूर्ण शिवानी हमेशा किसी भी चुनौती के लिए तैयार रहती हैं। अपने अद्भुत काम और व्यवहार की बदौलत ही घर-परिवार के अलावा विभाग के लोग भी अक्सर उनकी तारीफ करते हैं। एविएशन सेक्टर के क्षेत्र में नारी सशक्तिकरण के अभियान को लगातार नई ऊर्जा और गति प्रदान कर रही हैं। https://www.instagram.com/keepem.flying787/ इंस्टाग्राम पर इस लिंक के माध्यम से शिवानी कालरा एविएशन सेक्टर में रोमांचक और ग्लैमरस करियर के प्रति लड़कियों को निर्देशित, उत्साहित और जागरूक कर रही हैं।
विशेष बातचीत में पायलट कैप्टन शिवानी कालरा ने जानकारी देते हुए बताया कि विमानन के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका ऐतिहासिक रूप से अग्रणी और परिवर्तनकारी रही है, जो 1910 में बैरोनेस रेमंड डी लारोचे के पहले महिला पायलट लाइसेंस से लेकर आज तक जारी है। वे पायलट, इंजीनियर, और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के रूप में कार्य कर रही हैं। भारत में महिला पायलटों की संख्या विश्व में सर्वाधिक (15% से अधिक) है। 1970 से पहले वे मुख्य रूप से सहायक भूमिकाओं में थीं, लेकिन अब वे लड़ाकू विमान भी उड़ा रही हैं और प्रबंधन स्तर पर नेतृत्व कर रही हैं। भारत का विमानन क्षेत्र महिलाओं के लिए एक आशाजनक करियर पथ है। 2023 में जारी कुल कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) में से 18% से अधिक महिलाओं को दिए गए, जो 2022 की तुलना में 22% की वृद्धि है। गौरतलब है कि 1910 से ही महिलाएं विमान उड़ा रही हैं और रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। आज, भारतीय एयरलाइंस (जैसे एयर इंडिया और इंडिगो) में 15% से अधिक पायलट महिलाएं हैं। शौना रोशेल किम्बरेल जैसी महिलाओं ने फाइटर पायलट बनकर इतिहास रचा।

भारतीय वायु सेना में भी महिलाएं अब फाइटर पायलट के रूप में तैनात हैं। महिलाएं अब एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर (AME) और तकनीशियन के रूप में विमानों के रखरखाव और मरम्मत में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। एयरपोर्ट प्रबंधन, विमानन सुरक्षा और एयरलाइन रणनीतियों में महिलाएं उच्च पदों पर आसीन हैं। विभिन्न क्षेत्रों में सफल महिलाएं युवा लड़कियों के लिए मार्गदर्शक (mentor) के रूप में कार्य कर रही हैं।
गौरतलब है कि 2022 में रूस ने अचानक यूक्रेन पर हमला कर दिया। इस हमले के दौरान अन्य देशों की तरह ही भारतीय मेडिकल के छात्र भी वहां पर फंस गए। इस विषम परिस्थितियों और गहरे संकट के बीच मोदी सरकार ने यूक्रेन से भारतीय छात्रों को एयरलिफ्ट करने के लिए मास्टर प्लान- “ऑपरेशन गंगा” बनाया। और इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन की कमान तत्कालीन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संभाली। उस समय “ऑपरेशन गंगा” के लिए एअर इंडिया की पायलट शिवानी कालरा को चुना गया। कैप्टन शिवानी कालरा ने सबकी उम्मीदों और विश्वास पर खरा उतरते हुए यूक्रेन में फंसे मेडिकल छात्रों को वापस लाकर पूरे विश्व में भारत और एयर इंडिया का नाम रौशन कर दिया। शिवानी कालरा ने बताया कि वो उस गंतव्य स्थान पर पहुंचीं, जहां छात्र सुरक्षित यूक्रेन से निकलने के लिए बेताब थे। शिवानी और उनकी पूरी टीम को देखकर डरे हुए छात्रों ने चैन की सांस ली। इसके बाद कैप्टन शिवानी कालरा और उनकी पूरी टीम ने सभी छात्रों को सुरक्षित भारत पहुंचाकर मिशन को कामयाब बनाकर फिर से यह साबित कर दिया कि लड़कियों के लिए कोई भी काम मुश्किल नहीं है। वो भी लड़कों की तरह ही बहादुर हैं और कोई जोखिम भरा या कठिन से कठिन काम अपने बुलंद हौसलों की बदौलत आसानी से कर सकती हैं।

एतिहाद एयरवेज की खूबियां

एतिहाद एयरवेज (Etihad Airways) संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की प्रमुख और राष्ट्रीय एयरलाइन है, जिसका मुख्यालय अबू धाबी में स्थित है। नवंबर 2003 में स्थापित, यह एयरलाइन दुनिया भर के प्रमुख गंतव्यों के लिए प्रीमियम यात्रा, शानदार सीटें, बेहतरीन इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट और अच्छा खाना प्रदान करती है।
इसका मुख्यालय खलीफा सिटी, अबू धाबी (जायद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास) है। यह मध्य पूर्व, अफ्रीका, यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया और उत्तरी अमेरिका के लिए उड़ानें संचालित करती है। यात्रियों द्वारा एयरबस A350 और बोइंग 787 जैसे नए विमानों, आरामदायक सीटों, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, स्वादिष्ट भोजन और वाई-फाई के लिए इसे सराहा गया है। इकोनॉमी क्लास में आम तौर पर दो कैरी-ऑन आइटम और चेक-इन बैग की सुविधा मिलती है।कोई भी यात्री एतिहाद की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग, फ़्लाइट स्टेटस चेक और मैनेज बुकिंग कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *