Health My City

28 मार्च को बीएसवीएम एजुकेशन सेंटर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

  • March 26, 2026
  • 0

-डॉक्टर मेनका और डॉक्टर राहुल के नेतृत्व में दूसरी बार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हो रहा है आयोजन -इसी महीने 8 मार्च को भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का

28 मार्च को बीएसवीएम एजुकेशन सेंटर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

-डॉक्टर मेनका और डॉक्टर राहुल के नेतृत्व में दूसरी बार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हो रहा है आयोजन

-इसी महीने 8 मार्च को भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर निस्वार्थ भाव से जनसेवा की थी

Jagrat Times, कानपुर : हम सभी अच्छी तरह से जानते हैं कि जीवन में स्वस्थ शरीर सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। क्योंकि जब तक हम पूरी तरह से स्वस्थ नहीं होंगे तो जीवन में कोई भी काम सुचारू रूप से नहीं कर पाएंगे। इसीलिए स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार यानी 28 मार्च को गोविंद नगर स्थित बीएसवीएम एजुकेशन सेंटर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। डॉक्टर मेनका और डॉक्टर राहुल के नेतृत्व में होने वाले इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता की आवश्यक जांच कर उनको महत्वपूर्ण चिकित्सीय परामर्श एवं दवाइयां वितरित करना है।

अभी हाल ही में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च को सफल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने वाली डॉक्टर मेनका ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि नियमित अंतराल पर महत्वपूर्ण चिकित्सीय परामर्श लेना आवश्यक है और जरूरत पड़ने पर जान भी ताकि होने वाली संभावित बीमारियों से सचेत होकर उनसे बचा जा सके। उन्होंने बताया कि यह शिविर पूरी तरह से नि: शुल्क है। परामर्श, जांच व दवाइयों के कोई भी फीस नहीं देनी है। 8 मार्च को आयोजित हुए शिविर में 200 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *