National State

मजबूत इरादों से स्टार बनीं जयपुर की दिव्या सिंह

  • March 24, 2026
  • 0

-दिव्या की शानदार अदाकारी से लगातार बढ़ रहे हैं उनके फालोअर्स Jagrat Times, जयपुर : दुनिया में कोई भी काम असंभव नहीं है। बस इसके लिए चट्टान जैसे

मजबूत इरादों से स्टार बनीं जयपुर की दिव्या सिंह

-दिव्या की शानदार अदाकारी से लगातार बढ़ रहे हैं उनके फालोअर्स

  • मां ने हमेशा हौसला अफजाई करके उनके टैलेंट को निखारने में मदद की

Jagrat Times, जयपुर : दुनिया में कोई भी काम असंभव नहीं है। बस इसके लिए चट्टान जैसे मजबूत इरादे और जुझारूपन चाहिए। इन सभी गुणों के साथ जब कोई किसी को काम करता है तो वह जरूर अपने लक्ष्य को हासिल कर लेता है। कुछ ऐसा ही करके दिखाया है जयपुर की प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दिया सिंह ने। अपने पिता को आदर्श मानने वाली दिव्या सिंह ने विशेष बातचीत में जाग्रत टाइम्स को बताया कि मेरे पिता ने अपने परिवार के भरण पोषण के लिए बहुत संघर्ष किया। उन्होंने अपने स्तर से हम सबकी खुशियों के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी। आज भी मैं अपने पिता को अपना आदर्श मानती हूं। अभी वह इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनका प्यार और आशीर्वाद हमेशा मुझे जीवन में आगे बढ़ने के लिए संजीवनी का काम करता है। उनकी कमी को मेरी मां पूरी कर देती है और मेरी हमेशा हौसला अफजाई करतीं हैं।

टिक टॉक पर वीडियो से की शुरुआत
दिव्‍या ने अपनी पढ़ाई करने के दौरान ही टिक टॉक पर वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर करियर की शुरुआत की थी। डांस और एक्टिंग में माहिर मल्टी टैलेंटेड दिया को शुरू से ही काफी संघर्ष करना पड़ा‌। राजपुताना परिवार से ताल्लुक रखने वाली दिव्या सिंह के पिता को डांस और एक्टिंग करना बिल्कुल पसंद नहीं था। लेकिन उनकी मां ने हमेशा हौसला अफजाई करके उनके टैलेंट को निखारने में मदद की और पिता को भी इस काम के लिए राजी कर लिया। सब कुछ ठीक चल रहा था पर अचानक पिता की तबीयत खराब हो जाने से उनकी मृत्यु हो गई

पिता के गुजरने के बाद घर को संभाला
पिता के गुजर जाने के बाद छोटी सी उम्र में ही घर की जिम्मेदारी कंधों पर आ गई। दिव्या का जन्म 18 मार्च 1997 को राजस्थान के जोधपुर में में हुआ। पिता की मौत के बाद जिन कठिन परिस्थितियों को उन्होंने जिया है, उन्हें झेलने वाला कोई भी शख्स पूरी तरह से टूट सकता था। फिर भी परिवार और विशेष तौर पर अपनी मां के लिए कहीं पर भी हार नहीं मानी और वह परिवार की बेटी होकर भी बेटे का फर्ज अदा कर रही हैं।

कठिन परिस्थितियों में बनाई अपनी पहचान
कठिन परिस्थितियों के बावजूद दिव्या ने अपने बुलंद इरादों से समाज और सोशल मीडिया में पहचान बनाई। युवा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को खूब पसंद करते हैं। दिव्‍या की शानदार अदाकारी और प्रस्तुति से युक्त रील्स के कारण उनके फालोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। अभी वह जयपुर मानसरोवर में रहती हैं। दिव्या सिंह का राजस्थान से विशेष लगाव होने के कारण वो राजस्थानी वीडियो भी बनाती है और इंस्टाग्राम के अपने दूसरे अकाउंट पर अपलोड करतीं हैं। वास्तव में दिव्या बहुत ही मासूम और इमोशनल नेचर की हैं। जिस किसी सोशल प्लेटफार्म पर उनके जितने भी फॉलोअर्स है उन सभी को अपना परिवार मानती है और आज जिस मुकाम पर है वो सब परिवार और उन सभी के प्यार की वजह से है। दिव्या सिंह अपने फैंस और फालोअर्स से सपोर्ट चाहती है जिससे वह और बेहतर करके एक मिसाल कायम कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *