Health My City

उत्तम स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी : डॉक्टर मेनका

  • March 13, 2026
  • 0

-13 मार्च को दुनियाभर में मनाए जाने विश्व निद्रा दिवस पर सीनियर होम्योपैथिक फिजिशियन डॉक्टर मेनका ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां -हमेशा स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहने के लिए

उत्तम स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी : डॉक्टर मेनका

-13 मार्च को दुनियाभर में मनाए जाने विश्व निद्रा दिवस पर सीनियर होम्योपैथिक फिजिशियन डॉक्टर मेनका ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां

-हमेशा स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहने के लिए तनाव को कम करके खानपान के अलावा अपनी जीवनशैली को संयमित रखना अनिवार्य

Jagrat Times, कानपुर : वर्तमान समय में हर इंसान ने अपने जीवन को इतना व्यस्त कर लिया है कि उसका सुकून ही छिनता जा रहा है। यहां तक कि वह अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान नहीं दे पा रहा है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि लगातार कामर्शियल लाइफ होने से उसकी नींद ही उड़ गई है। परिणामस्वरूप पर्याप्त नहीं बल्कि कुछ घंटों की नींद से ही अपना जीवन चला रहा है जो स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं है। इन सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कानपुर और आसपास जिलों में मशहूर सीनियर होम्योपैथिक फिजिशियन डॉक्टर मेनका ने 13 मार्च को दुनियाभर में मनाए जा रहे विश्व निद्रा दिवस को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए कहा कि विश्व निद्रा दिवस का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य, नींद के विकार और अच्छी नींद के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है, क्योंकि अच्छी नींद समग्र मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। नींद की समस्याओं को कम करना, शिक्षा और बेहतर नींद संबंधी आदतों को बढ़ावा देना।

डॉक्टर मेनका ने बताया कि नींद आपके पूरे जीवन में अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जागते समय आप कैसा महसूस करते हैं, यह आंशिक रूप से इस बात पर निर्भर करता है कि सोते समय क्या होता है। नींद के दौरान, आपका शरीर मस्तिष्क के स्वस्थ कामकाज को बनाए रखने और आपके शारीरिक स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए काम करता है। यह तनाव कम करने, याददाश्त तेज करने, और स्वस्थ जीवन शैली के लिए पर्याप्त (7-9 घंटे) नींद के महत्व को रेखांकित करता है।

अच्छी नींद के लिए सुझाव

सोने और जागने का एक निश्चित समय निर्धारित करें। सोने से पहले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों (स्क्रीन) का उपयोग न करें। बेडरूम का माहौल शांत, ठंडा और आरामदायक रखें।नियमित व्यायाम करें और शाम को भारी भोजन से बचें।

अच्छी नींद के मानक

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अपनी उम्र के अनुसार पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। वयस्कों के लिए आम तौर पर रात में 7-9 घंटे, किशोरों के लिए 8-10 घंटे और छोटे बच्चों को और भी ज़्यादा (उम्र के हिसाब से 10-13 घंटे तक) की ज़रूरत होती है, क्योंकि पर्याप्त नींद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी है, जिससे ऊर्जा, फोकस और हार्मोन संतुलन बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *