Health My City

पर्याप्त नींद नहीं लेने से माइक्रोस्लीप यानी झपकी आती है : डॉक्टर मेनका

  • December 16, 2025
  • 0

-डॉक्टर मेनका ने बताया कि कम या अधूरी नींद लेने से एकाग्रता, मूड और याददाश्त पर भी पड़ता है इसका बहुत बुरा असर -लंबे समय तक कम या

पर्याप्त नींद नहीं लेने से माइक्रोस्लीप यानी झपकी आती  है : डॉक्टर मेनका

-डॉक्टर मेनका ने बताया कि कम या अधूरी नींद लेने से एकाग्रता, मूड और याददाश्त पर भी पड़ता है इसका बहुत बुरा असर

-लंबे समय तक कम या अधूरी नींद लेने के कारण मोटापा, मधुमेह, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और डिप्रेशन का भी होता है खतरा

Jagrat Times, Kanpur/ जीवन में सबसे महत्वपूर्ण है कि हम हमेशा अपने स्वास्थ्य के प्रति बेहद जागरूर रहें। शरीर को हमेशा फिट और ऊर्जावान बनाने के लिए अच्छी बैलेंस डाइट के साथ एक्सरसाइज व सुबह-सुबह टहलने की आदत भी डालें। शरीर को स्वस्थ रखने में पूरी नींद लेना बहुत ही आवश्यक है। इस विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए कानपुर और आसपास जिलों में मशहूर सीनियर फिजीशियन डॉक्टर मेनका ने बताया कि कम नींद लेने से एकाग्रता, मूड और याददाश्त पर बहुत ही बुरा असर पड़ता है, इस वजह से आप किसी भी दुर्घटना का भी शिकार हो सकते हैं। डॉक्टर मेनका ने बताया कि लंबे समय तक पूरी तरह से नींद नहीं लेना यानी कम या अधूरी नींद लेने के कारण मोटापा, मधुमेह, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, अवसाद और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली जैसी गंभीर बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा यह हार्मोनल संतुलन, रक्त शर्करा नियंत्रण और शारीरिक कार्यों को बाधित करती है। जिसके कारण कई और भी बीमारियों से आप ग्रसित हो सकते हैं। उन्ंहोंने बताया कि एकाग्रता, निर्णय लेने और सीखने की क्षमता में कमी हो जाती है।

मूड में बदलाव और चिड़चिड़ापन, अवसाद और चिंता का खतरा बढ़ना। याददाश्त कमजोर होना। प्रतिक्रिया समय धीमा होना और समन्वय बिगड़ना। इसके अलावा उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर, दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है। भूख बढ़ाने वाले हार्मोन असंतुलित होते हैं, जिससे वजन बढ़ता है और टाइप टू मधुमेह का खतरा बढ़ता है। संक्रमणों से लड़ने की शरीर की क्षमता घट जाती है।दर्द अधिक महसूस होता है। गाड़ी चलाते समय या भारी मशीनरी चलाते समय झपकी यानी माइक्रोस्लीप आने से दुर्घटनाएं हो सकती हैं। इसके अलावा यौन इच्छा में कमी और पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के स्तर में गिरावट।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नींद के दौरान शरीर कई महत्वपूर्ण कार्य करता है, जैसे हार्मोन का संतुलन बनाना, कोशिकाओं की मरम्मत करना और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करना. पर्याप्त नींद न मिलने पर ये प्रक्रियाएं बाधित होती हैं, जिससे शरीर पर नकारात्मक असर पड़ता है। पर्याप्त नींद न लेना आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, जिससे आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं और दुर्घटनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *