State

एंकरिंग में अपने जौहर दिखा रहे हैं जयपुर के 19 वर्षीय संयम केडिया

  • December 13, 2025
  • 0

-क्रिकेट कमेंट्री से लेकर कॉर्पोरेट इवेंट्स, ट्रैवल शो, पॉडकास्ट और वेडिंग इवेंट्स को मिलाकर सालभर में 50 इवेंट्स किए -अपने शब्दों की जादूगरी और आकर्षक आवाज से एंकरिंग

एंकरिंग में अपने जौहर दिखा रहे हैं जयपुर के 19 वर्षीय संयम केडिया

-क्रिकेट कमेंट्री से लेकर कॉर्पोरेट इवेंट्स, ट्रैवल शो, पॉडकास्ट और वेडिंग इवेंट्स को मिलाकर सालभर में 50 इवेंट्स किए

-अपने शब्दों की जादूगरी और आकर्षक आवाज से एंकरिंग कर लोगों के दिलों पर राज करने को रहे चर्चित

Jagrat Times, Kanpur/ शब्दों का चयन ही एक आम इंसान को कला का उस्ताद बनाता है। इसी जादूई दुनिया में, एक नया सितारा चमकने को तैयार हैं। पिंक सिटी जयपुर राजस्थान के एंकर संयम केडिया अभी सिर्फ 19 साल के हैं, लेकिन पिछले एक साल से वे अलग-अलग इवेंट्स में अपनी एंकरिंग का जौहर दिखा रहे है।
संयम केडिया की कहानी में एक दिलचस्प मोड़ है। स्कूल के दिनों में वे काफी इंट्रोवर्ट थे, पर उनकी मां को ये बात पसंद नहीं आती थी। पढ़ाई और स्पोर्ट्स में भी वे अव्वल रहे हैं और फुटबॉल में भी उनका नाम काफी जाना जाता था। लेकिन किस्मत ने उन्हें एक दिन माइक पकड़ा दिया और धीरे-धीरे उन्होंने एंकरिंग को अपनाया।

एक साल में उन्होंने लगभग 50 इवेंट्स किए, जिसमें क्रिकेट कमेंट्री से लेकर कॉर्पोरेट इवेंट्स, ट्रैवल शो, पॉडकास्ट, और वेडिंग इवेंट्स शामिल हैं। संयम केडिया का कहना है कि इस कम उम्र में अलग-अलग ज़ोन के इवेंट्स करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। वे अपनी मां डॉ. रोशनी टाक और उनके दोस्तों से भी बहुत कुछ सीखते हैं। अभी वे बीए, बीएससी कर रहे हैं और साथ ही ज्योतिष में डिप्लोमा भी कर रहे हैं। उनकी इंग्लिश और हिंदी दोनों में अच्छी पकड़ है, और वे संस्कृत भी सीख रहे हैं।
संयम केडिया का मानना है कि शब्दों के माध्यम से हम लोगों के दिलों तक पहुंच सकते हैं और उन्हें खुश कर सकते हैं। भविष्य में भी उनका यही उद्देश्य है कि लोग उन्हें याद रखें और प्रेम बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *