सर्दियों में धूप से प्राकृतिक विटामिन डी मिलता है : डॉ. मधुलिका शुक्ला
- December 3, 2025
- 0
-रोजाना 20-30 मिनट का समय वर्कआउट करने के लिए जरूर निकालना चाहिए _जब भी आपको भूख लगे और कुछ खाने की इच्छा हो तो अनहेल्दी खाने की बजाए
-रोजाना 20-30 मिनट का समय वर्कआउट करने के लिए जरूर निकालना चाहिए
_जब भी आपको भूख लगे और कुछ खाने की इच्छा हो तो अनहेल्दी खाने की बजाए हेल्दी स्नैक्स खाना चाहिए
Jagrat Times, Kanpur/ धीरे-धीरे सर्दी भी बढ़ रही है। सर्दी बढ़ने के साथ ही अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है नहीं तो बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। मौसम में हो रहे बदलाव के अनुकूल अपने शरीर को फिट और एक्टिव रखने के लिए कानपुर के साथ ही आसपास जिलों की मशहूर होम्योपैथिक फिजिशियन डॉक्टर मधुलिका शुक्ला ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सर्दियों में थोड़ी देर धूप में बैठने से बहुत लाभ होता है क्योंकि इससे सीधे हमें प्राकृतिक विटामिन डी मिलता है जो हमारी हड्डियों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है। कुल मिलाकर सुबह की धूप बॉडी के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इसके अलावा रोजाना 20-30 मिनट का समय वर्कआउट करने के लिए जरूर निकालना चाहिए। साथ ही हेल्दी डाइट के अलावा भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कम से कम छह से आठ घंटे की पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।
नाश्ता करना बहुत जरूरी वो भी समय पर
अगर आप फिट रहना चाहते हैं या वजन कम करना चाहते हैं तो हेल्दी नाश्ते का सेवन जरूर करें. कई बार लोग वजन घटाने के चक्कर पर नाश्त नहीं करते हैं। ये आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। नाश्ता जरूर करना चाहिए। ये आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। नाश्ता आपके शरीर को सुबह कसरत करने के लिए ऊर्जा देता है और दोपहर के भोजन के समय तक आपका पेट भरा रखता है। प्रोटीन से भरपूर नाश्ता कर सकते हैं।
पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए
पूरे दिन हाइड्रेटेड रहना बेहद जरूरी है. इसलिए आप रोजाना कम से कम तीन से चार लीटर पानी पीना चाहिए। पर्याप्त पानी नहीं पीने से भी कई बार आप सुस्त महसूस करते हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आपका पाचन सही रहता है और आपके शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं।
हेल्दी स्नैक्स का सेवन करना चाहिए
जब भी आपको भूख लगे और कुछ खाने की इच्छा हो तो अनहेल्दी खाने की बजाए हेल्दी स्नैक्स खाएं। आप सूखे मेवे, बीज और फलों आदि का सेवन कर सकते हैं। अनहेल्दी स्नैक्स कैलोरी बढ़ाते हैं।
रोज एक्सरसाइज बहुत जरूरी है
अगर आप फिट रहना चाहते हैं तो आपके लिए रोजाना एक्सरसाइज करना जरूरी है. फिट रहने के लिए जरूरी नहीं है कि आप जिम जाएं। आप घर पर ही एक वर्कआउट रूटीन बना सकते हैं. ये अतिरिक्त कैलोरी कम करने में मदद करता है और आपको ऊर्जावान रखता है।
अच्छी नींद लेना हमेशा फायदेमंद
ठीक से न सो पाने के कारण आप मानसिक तनाव महसूस करते हैं। आपके लिए रोजाना कम से कम 7-9 घंटे की नींद जरूरी है। नींद आपके शरीर के हर सिस्टम को रेगुलेट करने में मदद करती है, ताकि ये ठीक से काम कर सकें। नींद की कमी के कारण आपका शरीर तनाव की स्थिति में रह सकता है।