भ्रम है कि होम्योपैथिक दवा देर से असर करती है- डॉक्टर मेनका
- November 8, 2025
- 0
– सही लक्षण बताने पर ही सफल इलाज संभव : डॉ. मेनका याद रखिए, डॉक्टर के महत्वपूर्ण परामर्श का हमेशा पालन कीजिए – सलाह मानेंगे तो जीवन में
– सही लक्षण बताने पर ही सफल इलाज संभव : डॉ. मेनका
याद रखिए, डॉक्टर के महत्वपूर्ण परामर्श का हमेशा पालन कीजिए
– सलाह मानेंगे तो जीवन में कभी भी बीमार नहीं होंगे, स्वस्थ रहेंगे
Jagrat Times, कानपुर : अक्सर यह देखने को मिलता है कि हम इलाज तो करवाते है पर उसका असर नहीं दिखता है। या फिर यह कहें कि बीमारी को ठीक होने में बहुत समय लग जाता है। इसका सबसे प्रमुख कारण यह है कि जब तक मरीज बीमारी से उसके शरीर में होने वाले लक्षणों को स्पष्ट और विस्तार से अपने डॉक्टर को नहीं बताता है तब तक उसे संबंधित बीमारी से जल्द से जल्द आराम नहीं मिल सकता है। इस महत्वपूर्ण विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए कानपुर की प्रतिष्ठित सीनियर होम्योपैथिक फिजिशियन डॉक्टर मेनका ने बताया कि अक्सर यह देखने को मिलता है कि इलाज के लिए आने वाले मरीज और तीमारदार भी बीमारी के विषय में खुलकर नहीं बता पाते है। फलस्वरूप बीमारी का सही तरह से आकलन करने में बहुत ही परेशानी होती है। कोई भी दवा संबंधित बीमारी से होने वाली तकलीफों, उसके प्रभाव से होने वाले लक्षण और कराई गईं जांच के आधार पर दी जाती है। यदि इनमें से किसी एक में भी कमी रह जाती है तो दवा का उतना असर नहीं होता है जितना होना चाहिए। डॉक्टर मेनका ने कहा कि मरीज की पूरी जिम्मेदारी होती है कि वह भी अपने डॉक्टर से कुछ भी छिपाए नहीं। उदाहरण के तौर पर कितने दिनों से वह बीमार है, बीमारी के क्या लक्षण हैं, उसे क्या परेशानियां हो रही हैं, उसने अभी तक कोई दवा ली है कि नहीं और इससे पहले भी उसने किसी अन्य डॉक्टर से कोई इलाज करवाया है या नहीं। अगर करवाया है तो पिछली सभी रिपोर्ट को भी वर्तमान में डॉक्टर को दिखाने के साथ ही अपनी पूरी बात विस्तार से बतानी चाहिए। क्योंकि जब तक बीमारी के सही लक्षण, सही समय में नहीं पता चलेंगे तब तक उचित दिशा में सफल इलाज नहीं हो पाएगा।

डॉ0 मेनका ने लौटायी मरीज की मुस्कान Jagrat Times
अपनी बात को जारी रखते हुए डॉक्टर मेनका ने बताया कि होम्योपैथिक में सभी बीमारियों का कारगर इलाज है। आए दिन क्लीनिक के साथ ही सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से मरीज या उसके परिवार के लोग यानी तीमारदार यह पूछते हैं कि क्या होम्योपैथिक इलाज कराने से बीमारी को ठीक होने में बहुत अधिक समय लग जाता है। मैं सबको यह बताकर भ्रम दूर करना चाहती हूं कि होम्योपैथिक उपचार कराने में ज्यादा समय नहीं लगता है। ऐसा बिल्कुल नहीं है। होम्योपैथिक उपचार में ज्यादा नहीं बल्कि उचित समय लगता है ताकि कोई भी बीमारी हमेशा के लिए समाप्त हो सके और जीवन में कभी भी दोबारा उभर कर नहीं आने पाए। मेरी सबको यही सलाह है कि अपने फैमिली डॉक्टर द्वारा दिए गए परामर्श का हमेशा पालन कीजिए ताकि आप जल्द स्वस्थ हो सके। यदि डॉक्टर की सलाह मानेंगे तो स्वाभाविक है कि आप जीवन में कभी भी बीमार नहीं होंगे।