योगिनी वान्या शर्मा ने योगासन और प्राणायाम के बताए फायदे
- August 25, 2025
- 0
Jagrat Times, लखनऊ : इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित Boost India Conclave (Chapter-2) में “योग – द पथ टू प्रिवेंट सर्वाइकल कैंसर एंड मेनोपॉज़ मैनेजमेंट” विषय पर
Jagrat Times, लखनऊ : इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित Boost India Conclave (Chapter-2) में “योग – द पथ टू प्रिवेंट सर्वाइकल कैंसर एंड मेनोपॉज़ मैनेजमेंट” विषय पर
Jagrat Times, लखनऊ : इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित Boost India Conclave (Chapter-2) में “योग – द पथ टू प्रिवेंट सर्वाइकल कैंसर एंड मेनोपॉज़ मैनेजमेंट” विषय पर विशेष सत्र का आयोजन हुआ। इस गरिमामयी अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री बृजेश पाठक जी मुख्य अतिथि के रूप में पधारे कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रहीं देश की सबसे कम उम्र की योगिनी वान्या शर्मा, जिन्होंने योगासन और प्राणायाम के माध्यम से महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव और स्वास्थ्य संवर्धन के उपाय बताए। उनके सरल एवं प्रभावी अभ्यासों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्वास्थ्य जागरूकता में उनके असाधारण योगदान और उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए Boost India की ओर से वान्या शर्मा को सम्मानित भी किया गया। इस सम्मान के क्षण पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
मुख्य अतिथि श्री बृजेश पाठक जी ने कहा कि “योग भारत की अनमोल धरोहर है, और वन्या शर्मा जैसी बाल योगिनी इस धरोहर को नए आयाम दे रही हैं। ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य जागरूकता के लिए मील का पत्थर सिद्ध होंगे।”
