Education

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद 9 को बीएसए कार्यालय पार्क में करेगा वृक्षारोपण

  • July 7, 2025
  • 0

प्रदेश महामन्त्री एवं परिषद के चेयरमैन सहाब सरताज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। Jagrat Times, कानपुर/ आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद 9 को बीएसए कार्यालय पार्क में करेगा वृक्षारोपण

प्रदेश महामन्त्री एवं परिषद के चेयरमैन सहाब सरताज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Jagrat Times, कानपुर/ आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी की अध्यक्षता में एक बैठक राज्य कर विभाग लखनपुर में सम्पन्न हुई।बैठक में कर्मचारियों व शिक्षकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया, परिषद शीघ्र ही परिषद आपके द्वार के द्वारा हर विभाग में पहुँचकर उनकी समस्याओं का समाधान कराएगी। परिषद मुख्यमन्त्री जी के निर्णय के अनुरूप प्रत्येक सरकारी कार्यालयों व विद्यालयों में वृक्षारोपण कराएगी।वृक्षारोपण की शुरुआत बीएसए कार्यालय प्रांगण में 9 जुलाई से करेगी। बैठक में बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोसिएशन के प्रदेश महामन्त्री एवं परिषद के चेयरमैन सहाब सरताज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणधीर सिंह , संप्रेक्षक मंजूरानी कुशवाहा, संघर्ष समिति चेयरमैन सहाब सरताज,उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा,अनुज शुक्ला, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र अवस्थी सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *