Education State

हिमाचल की आरती पाठक ने “ट्रिपल निगेटिव” किताब से लेखन की दुनिया में रखा कदम

  • June 6, 2025
  • 0

-4 मई को आईआईटी मंडी में अध्यात्म और योग जैसे महत्वपूर्ण विषय पर व्याख्यान देते हुए अपने महत्वपूर्ण विचार रखें -शिक्षा और प्रबंधन के बाद अब लेखन में

हिमाचल की आरती पाठक ने “ट्रिपल निगेटिव” किताब से लेखन की दुनिया में रखा कदम

-4 मई को आईआईटी मंडी में अध्यात्म और योग जैसे महत्वपूर्ण विषय पर व्याख्यान देते हुए अपने महत्वपूर्ण विचार रखें

-शिक्षा और प्रबंधन के बाद अब लेखन में भी दिखाई अपनी प्रतिभा

-अपनी योग्यता और क्षमता से सामाजिक दायित्वों का कर रहीं हैं निर्वाहन

Jagrat Times, Kanpur/ समाज में आज भी ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने मल्टी टैलेंट से मिसाल पेश करते हुए दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत का भी काम करते हैं। कुछ ऐसा ही करके दिखाया है धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश की आरती पाठक ने। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि है कि 4 मई बुधवार को आईटीआईटी  मंडी में आयोजित माइंड, ब्रेन एंड कांशसनेस कांफ्रेंस (एमबीसीसी) यानी मन मस्तिष्क और चेतना संगोष्ठी में प्रणायाम, ओम के उच्चारण, आयुर्वेद, योग, धर्म, मोक्ष, अध्यात्म और अनुग्रह जैसे विषयों पर व्याख्यान देते हुए अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त कर लोगों को जागरूक किया।
 

वर्तमान समय में मुंबई में रह रहीं आरती पाठक लेक्चरर और प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के बाद अब लेखन की दुनिया में अपनी पकड़ मजबूत कर रहीं हैं। 2 जून 2025 को उनकी पहली किताब “ट्रिपल निगेटिव” अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित हुई। अपनी पहली किताब की लांचिंग करते हुए बताया कि मई 2021 में आरती पाठक ने अपनी माँ को कोविड के कारण खो दिया था। मां की मृत्यु के घंटों बाद उन्हें पता चला कि उन्हें कैंसर था। पर यह संस्मरण दुःख, पीड़ा या अवसाद पर केंद्रित नहीं है बल्कि यह किताब उस शक्ति या ध्यान को केंद्रित करती है जो टूटने के बाद ही उभरती है। इस आत्मकथा में ऐसे प्रेम का विवरण है जो कठिन परिस्थितियों में और भी गहरा होता है और उस सुख की झिलमिलाहट भी जरूर दिखती है जो अंधेरे यानी मुश्किल के दिनों में भी टिमटिमाती है। इस कहानी में वह समर्पण दिखता है जो मन में शान्ति लाता है। यह एक सच्ची कहानी है। triple negative – a tale of love, faith and surrender एक तेज़-तर्रार भावनात्मक रोलरकोस्टर है जो पढ़ने वालों को प्रेरित और उत्साहित करने के साथ ही और उन्हें एक शांत जागृति का आभास भी कराएगा। कुल मिलाकर इस किताब से लोगों को उनके जीवन में जूझने की प्रेरणा और शक्ति मिलेगी।

लेखन में आरती पाठक की उपलब्धियां

स्वतंत्र लेखन
वेस्टलैंड प्रकाशन, संपादक-“चिकन सूप फॉर द इंडियन सोल – टीन टॉक ग्रोइंग अप” शीर्षक संकलित और संपादित किया। चिकन सूप फॉर द इंडियन सोल सीरीज के नौ शीर्षकों में एक दर्जन से अधिक कहानियाँ लिखीं।

अन्य प्रकाशन
फीचर लेखक: 2007 से
रक्षा पत्रिकाओं और पत्रिकाओं जैसे सैल्यूट टू द इंडियन सोल्जर और इंडिया डिफेंस रिव्यू के लिए बड़े पैमाने पर लेखन, जिसमें रक्षा कर्मियों के परिवारों के जीवन और चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
चिंतन – इंडिया फाउंडेशन के योगदानकर्ता, भारतीय संस्कृति और भारतीय नायकों पर लेखन।
माईइंडियामाइग्लोरी में योगदानकर्ता, भारतीय इतिहास के कम ज्ञात पहलुओं पर लेखन।
मदर एंड बेबी, पैरेंट एंड चाइल्ड, और फर्स्ट मम्स क्लब जैसी पत्रिकाओं के लिए पेरेंटिंग पर कई लेख लिखे।
वुमेन वेब और कौटिल्य फेलोशिप नेटवर्क के लिए भारतीय त्योहारों और उनके भावनात्मक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व पर विस्तृत लेख लिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *