My City National Spirituals State

जय श्री हरमिलाप साहिब जी 44वाँ वार्षिक उत्सव संपन्न

  • May 5, 2025
  • 0

Jagrat Times, Kanpur/ श्री हरमिलाप मिशन आश्रम, डेरावाल नगर, दिल्ली का 44वाँ वार्षिक उत्सव दिनांक 2 से 4 मई 2025 तक अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ

जय श्री हरमिलाप साहिब जी 44वाँ वार्षिक उत्सव संपन्न


Jagrat Times, Kanpur/ श्री हरमिलाप मिशन आश्रम, डेरावाल नगर, दिल्ली का 44वाँ वार्षिक उत्सव दिनांक 2 से 4 मई 2025 तक अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

2 मई को पावन श्री गुरु गाथा एवं श्री राम चरित मानस का पाठ रखा गया तत्पश्चात सत्संग व संकीर्तन हुआ। सायंकाल सामूहिक श्री कष्ट निवारण पाठ किया गया एवं श्री हरमिलाप संकीर्तन मंडल द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत की गई।

3 मई को श्री गुरु गाथा व श्री राम चरित मानस के पाठ का भोग डाल कर पुनः पाठ रखा गया। इसके पश्चात भजन संकीर्तन एवं सत्संग का आयोजन हुआ। सायंकाल आरुषी गंभीर जी द्वारा हनुमान चालीसा एवं भजन संध्या प्रस्तुत की गई, जिसने संगत का मन मोह लिया।

4 मई को संपूर्ण भोग के साथ साथ संत-महापुरुषों द्वारा सत्संग व प्रवचन हुआ। इस अवसर पर हरिद्वार से पधारे महामण्डलेश्वर डॉ. स्वामी विवेकानंद जी, स्वामी रविंद्रानंद जी, महामण्डलेश्वर स्वामी अरुण दास जी, ज्योतिषाचार्य श्री सुदेश जी तथा वृंदावन से आदरणीय श्री रमेश रसिक जी ने संगत को अपने प्रवचनों से आत्मिक लाभ पहुँचाया।

पूरे उत्सव में उपस्थित संगत ने भक्ति, श्रद्धा और आनंद में सराबोर होकर सत्संग, भजन, कीर्तन एवं प्रवचनों का लाभ उठाया।

श्री हरमिलाप मिशन के परमाध्यक्ष पूज्य गुरुदेव श्री 108 श्री मदन मोहन हरमिलापी जी महाराज जी ने सभी श्रद्धालुओं को उत्सव की शुभकामनाएँ दी और मिशन की उन्नति व संगत के कल्याण के लिए मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *