स्वर्णिम छटा बिखेर अमृतसर की रिबाका सहोता बनीं मिस चंडीगढ़
- March 3, 2025
- 0
–कई खिलाड़ियों को मात देकर बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप की फिटनेस मॉडलिंग फिजिक कैटेगरी में जीता गोल्ड अखिलेश मिश्रा, चंडीगढ़ : जब कोई भी काम बहुत सिद्दत से किया
–कई खिलाड़ियों को मात देकर बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप की फिटनेस मॉडलिंग फिजिक कैटेगरी में जीता गोल्ड
अखिलेश मिश्रा, चंडीगढ़ : जब कोई भी काम बहुत सिद्दत से किया जाता है तो उसका परिणाम अच्छा ही आता है। अनवरत कड़ी मेहनत करने वाले को सफलता हर हालात में जरूर मिलती है। कुछ ऐसा ही साबित करके दिखाया है रिबाका सहोता ने।
अमृतसर की मशहूर फिटनेस मॉडल रिबाका सहोता ने यहां आयोजित बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप की फिटनेस मॉडलिंग फिजिक कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर मिस चंडीगढ़ के खिताब पर कब्जा किया। लगातार दमदार प्रदर्शन करते हुए रिबाका ने हमेशा अपने हुनर की स्वर्णिम छटा बिखेरी है। इसके अलावा गुड़गांव में आयोजित हुई चैंपियनशिप में ब्रान्ज मेडल जीतकर तीसरे स्थान पर कब्जा किया। इसके बाद कर्नाटक में हुई बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में चौथा स्थान हासिल किया। अपनी उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए रिबाका सहोता ने बताया कि जब भी लक्ष्य तय करके मेहनत की जाती है तो सफलता जरूर मिलती है। सभी को स्वास्थ्य पर बहुत ध्यान देना चाहिए खासतौर पर महिलाओं को।
