Health My City

योग हर उम्र के लोगों के लिए उपयोगी है- राजेन्द्र अवस्थी

  • June 21, 2026
  • 0

–योग दिवस के अवसर पर आज केशव मधुवन वाटिका योग -ऋषि मुनियों की योग विधा को हम सबको अपनाना है-सुखमय राह बने जीवन की योग मार्ग अपनाना है

योग हर उम्र के लोगों के लिए उपयोगी है- राजेन्द्र अवस्थी

योग दिवस के अवसर पर आज केशव मधुवन वाटिका योग

-ऋषि मुनियों की योग विधा को हम सबको अपनाना है
-सुखमय राह बने जीवन की योग मार्ग अपनाना है

Jagrat Times, Kanpur/ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज केशव मधुवन वाटिका योग एवं ध्यान केन्द्र में मीडिया पार्टनर दैनिक आज के साथ वरिष्ठ योग शिक्षक श्री श्याम बिहारी शर्मा व श्री उमा कांत शुक्ला जी द्वारा योग एवं ध्यान कराया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय योगिजन एकत्र हुए।एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ श्री उमा कान्त शुक्ला जी ने एक्यूप्रेशर विधि रोगो के इलाज में किस तरह कारगर है और उसकी उपयोगिता के बारे मे बताया। श्री शर्मा जी ने बताया कि इस बार योग दिवस की प्रार्थना के माध्यम से संदेश देने का प्रयास किया गया है हम सब एक साथ मिलकर रहे, एक दूसरे का सहयोग करे एवं एक दूसरे से सत्संग के माध्यम ज्ञान प्राप्त कर जीवन को सुंदर बनाएं।आज ग्रीवा संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, कटि चक्रासन, मरकट आसान, भुजंग आसान आदि के माध्यम से लोगो को योग के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। मीडिया पार्टनर आज ने योग शिक्षक श्री श्याम बिहारी शर्मा जी के साथ श्री राम प्रकाश पाण्डेय बी के तिवारी, श्रीराम उत्तम,किशोर कुमार, ओम प्रकाश गौतम को सम्मानित किया।

समिति के महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने कहा कि योग हर उम्र के लोगों के लिए उपयोगी है बस करने का तरीका सही होना चाहिए। भारत के ऋषि मुनियों की प्राचीनतम योग विधा जो बीच में विलुप्त हो गयी योग गुरु बाबा रामदेव ने उसे पुनः जन जागरण के माध्यम से पुनर्जीवित कर घर घर पहुंचा दिया है।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने योग विधा को पूरे विश्व स्तर में प्रसारित कर सभी को योग करने के लिए प्रेरित किया है। आज पूरा विश्व न केवल योग स्वीकार कर रहा है बल्कि यह जीवन शैली का एक अंग बन गया है ।योग को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता मिलते ही विश्व स्वीकारिता में भी चमत्कारित वृद्धि हुई है।आज डॉक्टर भी इस विधा को अपनाने के साथ ही लोगो को योग करने के लिए प्रेरित कर रहे है।
योग कक्षा में मीडिया पार्टनर दैनिक आज को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया गया।आज प्रमुखरूप से जयराम दुबे

अध्यक्ष, राजेन्द्र अवस्थी,आर के त्रिपाठी, राम प्रकाश पाण्डेय, रेनू अवस्थी , बेबी शुक्ला,सीमा शुक्ला, जयन्ती बाजपेई, विजय लक्ष्मी,बीना सचान,शिल्पी गुप्ता,बी के तिवारी,डॉक्टर प्रभात तिवारी, डॉक्टर वंदना तिवारी, डॉक्टर चन्द्र भूषण गौड़, पी के त्रिपाठी, किशोर कुमार, संजय भदौरिया कप्तान सिंह, पंकज अग्रवाल, सुधीर शुक्ला,अतुल निगम,ओम प्रकाश गौतम,राज विशंभर सचान,रोशन लाल वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *