National

एसिड सर्वाइवर शाहीन मलिक को “100 आइकॉनिक वुमेन ऑफ इंडिया” सम्मान

  • May 17, 2026
  • 0

Jagrat Times,नई दिल्ली। दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भारत के अलग-अलग राज्यों से आई 100 महिलाओं को उनके

एसिड सर्वाइवर शाहीन मलिक को “100 आइकॉनिक वुमेन ऑफ इंडिया” सम्मान


Jagrat Times,नई दिल्ली।
दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भारत के अलग-अलग राज्यों से आई 100 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों और समाज में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन और द्वारा किया गया। समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री ने सम्मानित महिलाओं को अवॉर्ड प्रदान किए।
इसी समारोह में एसिड अटैक सर्वाइवर और “द ब्रेव सोल फाउंडेशन” की संस्थापक को “100 आइकॉनिक वुमेन ऑफ इंडिया” सम्मान से नवाजा गया। शाहीन मलिक की जिंदगी संघर्ष, साहस और आत्मविश्वास की मिसाल है। एसिड अटैक जैसी दर्दनाक घटना के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपने जीवन को नई दिशा दी।

आज शाहीन मलिक समाज में महिलाओं और एसिड सर्वाइवर्स के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। वह अपने फाउंडेशन के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें नई जिंदगी जीने का हौसला देने का काम कर रही हैं।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने शाहीन मलिक की बहादुरी और समाज सेवा की सराहना की। यह सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का नहीं, बल्कि उन तमाम महिलाओं के संघर्ष और हिम्मत का सम्मान है, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करने का साहस रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *