वान्या शर्मा ने योग से जीता दिल
- March 29, 2026
- 0
Jagrat Times, रोहिणी, नई दिल्ली / Jagan Institute of Management Studies (JIMS) ऑडिटोरियम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर एक भव्य सेमिनार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का
Jagrat Times, रोहिणी, नई दिल्ली / Jagan Institute of Management Studies (JIMS) ऑडिटोरियम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर एक भव्य सेमिनार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन Indian Naturopathy Organization (INO) द्वारा किया गया, जिसका विषय था “विकसित भारत में महिला का योगदान”।
इस विशेष आयोजन में दिल्ली-NCR से लगभग 300 नैचुरोपैथी डॉक्टर, योग विशेषज्ञ, छात्र-छात्राएं और महिला प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं की भूमिका, सशक्तिकरण और समाज में उनके बढ़ते योगदान पर गहन चर्चा की गई।
कार्यक्रम में कई प्रमुख हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें INO के अध्यक्ष Anant Biradar, प्रसिद्ध योग गुरु Hira Yogi और Captain Sakshi Tomar शामिल रहीं। सभी अतिथियों ने अपने विचार साझा करते हुए महिलाओं के उत्थान और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही उभरती योग प्रतिभा Vanya Sharma, जिन्होंने अपनी शानदार योग कला का प्रदर्शन कर उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके संतुलन, लचीलापन और आत्मविश्वास ने सभी का दिल जीत लिया।
प्रदर्शन के बाद उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने वान्या शर्मा को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस आयोजन ने न केवल महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया, बल्कि यह भी दर्शाया कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं