My City

केशव मधुबन सेवा समिति ने पार्क में किया ध्वजारोहण

  • January 26, 2026
  • 0

-सलामी के साथ भक्ति गीत भी गुनगुनायें बहुत कुर्बानियों के बाद मिला है आज का दिन-राजेन्द्र अवस्थी

केशव मधुबन सेवा समिति ने पार्क में किया ध्वजारोहण

-सलामी के साथ भक्ति गीत भी गुनगुनायें

बहुत कुर्बानियों के बाद मिला है आज का दिन-राजेन्द्र अवस्थी

 Jagrat Times, Kanpur/ केशव मधुवन सेवा समिति, केशव नगर ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर केशव मधुवन वाटिका,  में अपने देश के राष्ट्रीय पर्व  गणतंत्र दिवस समारोह में झंडा रोहण कर राष्ट्रगान एवं झंडागीत गाकर गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। झंडा रोहण पूर्व वायु सेना अधिकारी श्री राधा कृष्ण त्रिपाठी व पूर्व वायु सेना अधिकारी की पत्नी श्रीमती जयंती बाजपेई ने किया उनके साथ श्री चंद्र भूषण मिश्रा,सीमा शुक्ला, गुप्ता भी शामिल रही।कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन राजेन्द्र अवस्थी ने किया। 

 राजेन्द्र अवस्थी ने कहा कि हमे अपना संविधान एवं गणतंत्र बहुत कुर्बानियां देकर व संघर्षों के बाद मिला है इसको सुरक्षित व संरक्षित रखने की हम सब की जिम्मेदारी है।
  इस अवसर पर विशेष रूप से राजेन्द्र अवस्थी , डी के निगम, आर सी श्रीवास्तव,श्री जय राम दुबे, श्याम बिहारी शर्मा, पी के त्रिपाठी, बी के बाजपेई,राम प्रकाश पाण्डेय, बी के तिवारी, शंकर लाल परशुरामपुरिया, चंदन दुबे, राजू निगम आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *