यशस्वी प्रधानमंत्री की मां हीरा बेन की पुण्य तिथि पर कविता के माध्यम से सादर श्रद्धां सुमन
- December 29, 2025
- 0
राजेन्द्र अवस्थी कवि, Kanpur/ है नमन उस मां को जो होकर शतायु इस जहां सेजब गई प्रभु धाम हीरा काम एक शुभ कर गई हैजन्म दे भारत के
राजेन्द्र अवस्थी कवि, Kanpur/ है नमन उस मां को जो होकर शतायु इस जहां सेजब गई प्रभु धाम हीरा काम एक शुभ कर गई हैजन्म दे भारत के
राजेन्द्र अवस्थी कवि, Kanpur/
है नमन उस मां को जो होकर शतायु इस जहां से
जब गई प्रभु धाम हीरा काम एक शुभ कर गई है
जन्म दे भारत के नायक को सनातन धर्म अपना
वह सुरक्षित देश का सम्मान जग मे कर गई है
है नमन उस मां को जो……..
बेड़ियां शिक्षा कि और आभाव की मजबूरियां
छोड़ चिंता मान की घर घर में की मजदूरियाँ
राष्ट्र सेवा में समर्पित लाल अपना कर गई है
है नमन उस मां को जो ……..
छीण तन प्रणपूर्ण मन बल युग दधीचि सा बना
धर्म पथ चल पूर्ण की कर्तव्य की हर कामना
अपने संकल्पों को वह हिम सी ऊंचाई दे गई है
है नमन उस मां को जो ………
दंभ पद का ना रहा न मान की कोई कामना
पुत्र को आशीष नित शुभ राष्ट्र हित आराधना
इस जमी से आसमा तक आंख नम ओ कर गई है
है नमन उस मां को जो……..
निष्काम योगी की तरह थी इक तपस्वी यात्रा
मूल्य जीवन में समाहित कर रखी प्रतिबद्धता
कर्म बुद्धि जनम शुद्धि का मरम बतला गई हैं
है नमन उस मां को जो…….