फिटनेस मॉडल अहाना डॉ. तरिता शंकर एक्सिलेंस अवार्ड उत्तर प्रदेश लीडरशिप से सम्मानित
December 6, 2025
0
-सात दिसंबर को सुल्तान क्लासिक चैंपियनशिप में महिला जज की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी अहाना मिश्रा हार और जीत की चिंता करने की बजाय अपने लक्ष्य पर केन्द्रित होकर
-सात दिसंबर को सुल्तान क्लासिक चैंपियनशिप में महिला जज की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी अहाना मिश्रा
हार और जीत की चिंता करने की बजाय अपने लक्ष्य पर केन्द्रित होकर कड़ी मेहनत करने से मिलती है सफलता
Jagrat Times, लखनऊ : वर्तमान समय में लड़कियां हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं। कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने खुद को साबित भी किया है। इस बात को साबित करके दिखाया है लखनऊ की मशहूर फिटनेस मॉडल, फिजियो व जिम ट्रेनर अहाना मिश्रा ने। फिटनेस मॉडलिंग में कई आयाम लिख चुकी अहाना अब प्रशिक्षण देने में भी काफी मशहूर हो रही हैं। अहाना मिश्रा की कड़ी मेहनत लगन योग्यता और प्रसिद्धि को देखते हुए ही अभी हाल ही में उन्हें डॉक्टर तरिता शंकर एक्सिलेंस अवार्ड उत्तर प्रदेश लीडरशिप मिला। अपनी इस उपलब्धि बेहद प्रसन्नता जाहिर करते हुए विशेष बातचीत में अहाना मिश्रा ने बताया कि मैंने हमेशा लक्ष्य पर ध्यान रखते हुए मेहनत की है। कभी भी हार और जीत की चिंता नहीं। मैंने हमेशा अपना सौ फीसद प्रयास किया और फलस्वरूप परिणाम भी मेरी अपेक्षा के अनुसार ही आया।
स्टार एथलीट अहाना मिश्रा ने बताया कि लखनऊ में सात दिसंबर को सुल्तान क्लासिक चैंपियनशिप का आयोजन किया है। जिसमें खिलाड़ियों के लिए छह लाख प्राइज मनी रखी गई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि चर्चित चैंपियनशिप में अहाना मिश्रा महिला जज की भूमिका निभाएंगी। इसके बाद फिरोजाबाद अयोध्या रामपुर दिल्ली और आगरा में होने वाली चैंपियनशिप में भी अहाना मिश्रा महत्वपूर्ण रोल अदा करेंगी।