Health My City

प्रोफेसर दीपिका के नेतृत्व में छात्रों ने विश्व एड्स दिवस मनाया

  • December 2, 2025
  • 0

-महाराणा प्रताप डेंटल कालेज के छात्र और छात्राओं ने पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से इस बीमारी से लड़ने के लिए आम जनता व समाज को प्रेरित किया

प्रोफेसर दीपिका के नेतृत्व में छात्रों ने विश्व एड्स दिवस  मनाया

-महाराणा प्रताप डेंटल कालेज के छात्र और छात्राओं ने पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से इस बीमारी से लड़ने के लिए आम जनता व समाज को प्रेरित किया

-छात्र-छात्राओं ने आकर्षक स्लोगन जैसे ज्ञान की लौ जलाएं, एड्स से दुनिया बचायें, भेदभाव की दीवार, गिरायें एड्स रोगी को गले लगायें आदि नारों के पोस्टर और स्लोगन बनाए

Jagrat Times, Kanpur/ दुनिया भर में हर साल 1 दिसंबर को “विश्व एड्स दिवस” मनाया जाता है, यह दिन लोगों को एचआईवी/एड्स के बारे में शिक्षित करने और इस बीमारी से मरने वालों को याद करने के लिए समर्पित है। विश्व एड्स दिवस, 1988 के बाद से 1 दिसंबर को हर साल मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य एचआईवी संक्रमण के प्रसार की वजह से एड्स महामारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इस बीमारी से जिसकी मौत हो गई है उनका शोक मनाना है।

स्वास्थ्य के लिहाज से इस महत्वपूर्ण दिन माइक्रोबायोलॉजी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपिका शुक्ला के नेतृत्व और मार्गदर्शन में 200 बीडीएस छात्रों ने एड्स जागरूकता पोस्टर और प्रस्तुति तैयार की। छात्रों ने पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से इस बीमारी से लड़ने की प्रेरणा प्रदान की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने आकर्षक स्लोगन ज्ञान की लौ जलाएं, एड्स से दुनिया बचायें, भेदभाव की दीवार, गिरायें एड्स रोगी को गले लगायें का नारा दिया।

इस मौके पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ दीपिका शुक्ला ने बताया कि एड्स के लिए इस वर्ष की थीम-एक विश्व, एक आशा, एकता और एकजुटता का विषय आशा लाना और एचआईवी/एड्स से लड़ने में प्रगति जारी रखना है। बच्चों पर एचआईवी/एड्स के प्रभाव पर ध्यान केंद्रित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *