Education My City

शिक्षा और करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं प्रोफेसर : डॉ.दीपिका शुक्ला

  • November 9, 2025
  • 0

-राजनीति, प्रौद्योगिकी, कला और संस्कृति में अपनी अद्भुत क्षमता और कार्यशैली का किया प्रदर्शन -अपनी योग्यता की बदौलत शिक्षा जगत में महिलाओं ने बनाई अपनी विशेष पहचान Jagrat

शिक्षा और करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं  प्रोफेसर : डॉ.दीपिका शुक्ला

-राजनीति, प्रौद्योगिकी, कला और संस्कृति में अपनी अद्भुत क्षमता और कार्यशैली का किया प्रदर्शन

-अपनी योग्यता की बदौलत शिक्षा जगत में महिलाओं ने बनाई अपनी विशेष पहचान

Jagrat Times, Kanpur/ हर क्षेत्र की तरह ही शिक्षा जगत में महिलाओं ने अपना विशेष स्थान बनाया है। महाराणा प्रताप डेंटल कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ दीपिका शुक्ला ने इस विषय में विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि महिला प्रोफेसर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान करती हैं, जैसे कि राजनीति, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कला और संस्कृति।
इसीलिए उनका महत्व शिक्षा और समाज दोनों के लिए बहुत अधिक है। वे न केवल ज्ञान के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, बल्कि वे महिलाओं को शिक्षा और नेतृत्व में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करती हैं।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि महिला प्रोफेसर अपने ज्ञान और अनुभव को छात्रों के साथ साझा करके शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। इसके साथ ही अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणादायक रोल मॉडल होती हैं, जो उन्हें शिक्षा और करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। महिला प्रोफेसर की उपस्थिति शिक्षा में लैंगिक समानता और समावेशिता को बढ़ावा देती हैं क्योंकि वह अपने अनुभवों और दृष्टिकोणों के माध्यम से शिक्षा में विविधता लाती हैं। कुल मिलाकर महिला प्रोफेसर में नेतृत्व क्षमता विकसित करती हैं और अन्य महिलाओं को भी नेतृत्व के पदों पर पहुंचने के लिए प्रेरित करती हैं। ध्यान देने वाली बात है कि मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाती हैं और महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *