My City

अरुण पाठक ने किया प्रकाश व्यवस्था व सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण

  • October 18, 2025
  • 0

Jagrat Times, Kanpur/ शनिवार को रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका, केशव नगर के मुख्य द्वार पर माननीय अरुण पाठक जी सदस्य विधान परिषद के कर कमलों द्वारा वाटिका

अरुण पाठक ने किया प्रकाश व्यवस्था व सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण

Jagrat Times, Kanpur/ शनिवार को रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका, केशव नगर के मुख्य द्वार पर माननीय अरुण पाठक जी सदस्य विधान परिषद के कर कमलों द्वारा वाटिका में किए गए प्रकाश व्यवस्था व सुंदरीकरण कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर केशव मधुवन सेवा समिति के अध्यक्ष श्री जयराम दुबे , सैनिक प्रकोष्ठ के प्रभारी श्री राधा कृष्ण त्रिपाठी एवं वी के दीक्षित ने श्री पाठक जी का माल्यार्पण व अंगवस्त्र से स्वागत किया।
श्री पाठक जी ने उपस्थित समिति सदस्यों एवं वाटिका में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने वाले स्थानीय नागरिकों से अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि यह समिति के प्रयासों का परिणाम है कि आपलोगों को स्वक्ष एवं स्वस्थ वातावरण में व्यायाम, टहलने, योग, एवं जिम करने का लाभ प्राप्त हो रहा है।आपके प्रयासों से प्रभावित होकर हमें भी वाटिका के विकास एवं सुंदरीकरण में सहयोग करने में प्रसन्नता होती है। यह सहयोग आगे भी मिलता रहेगा।

महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने मुख्य अतिथि को धन्यवाद व आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि आपका स्नेह, सहयोग व समर्थन ही समिति को बेहतर से कुछ और बेहतर करने की लिए प्रेरित करता है।समिति पौधा रोपण,पर्यावरण संरक्षण के साथ ही बच्चो को शिक्षित करने, अपने धर्म व संस्कृति के जानकर व आस्थावान होने के साथ अपने से बड़ों का सम्मान करने, सामाजिकता सिखाने हेतु भी प्रयास रत है।
लोकार्पण में प्रमुखरूप से राजेन्द्र अवस्थी, श्याम बिहारी शर्मा, वी के दीक्षित, राधा कृष्ण त्रिपाठी, कृष्ण मुरारी शुक्ला, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, बी के बाजपेई, किशोर जी, अशोक शुक्ला (पंडित जी)चन्द्र भूषण मिश्रा,राम प्रकाश पाण्डेय,जयंती बाजपेई, राज कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *