भावना रोकड़े ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी… सीजन-2 में अपनी अदाकारी से मन मोह लिया
October 15, 2025
0
-स्टार परिवार अवार्ड्स 2025 में अपनी खूबसूरती और टैलेंट से सबका दिल जीत लिया लगातार अपनी अदाकारी से टेलीविजन जगत में अपनी धाक जमा रहीं हैं स्टार एक्ट्रेस
-स्टार परिवार अवार्ड्स 2025 में अपनी खूबसूरती और टैलेंट से सबका दिल जीत लिया
लगातार अपनी अदाकारी से टेलीविजन जगत में अपनी धाक जमा रहीं हैं स्टार एक्ट्रेस
Akhilesh Mishra, मुंबई / मॉडलिंग, एंकरिंग के साथ ही एक्टिंग में भी धाक जमाने वाली टीवी स्टार भावना रोकड़े ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। स्टार प्लस पर आ रहे क्योंकि सास भी कभी बहू भी थी सीजन -2 में अपनी दमदार एक्टिंग से सबको प्रभावित कर दिया है। बालाजी टेलीफिल्म्स के इस सीरियल में सुप्रिया का रोल अदा कर रहीं भावना रोकड़े ने अपनी अदाकारी से सबके दिलों में अपनी जगह बना ली है। इस सीरियल में सास का रोल भारती आरचेकर अदा कर रहीं हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भारतीय टेलीविजन की व्यस्त दुनिया से उभरकर भावना रोकड़े ने सबसे पहले क्राइम पेट्रोल और जोखिम भरे वेब सीरीज बबलपुर जैसे लोकप्रिय शो में भूमिकाओं के साथ सुर्खियां बटोरीं, जिसमें उन्होंने निडर ऊर्जा के साथ विविध किरदार निभाने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। अभी हाल ही में आयोजित स्टार परिवार अवार्ड्स 2025 में भी अपने प्रशंसकों को अपनी खूबसूरती और टैलेंट से तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया।