My City

वरिष्ठ नागरिको का सम्मान करना गौरव की बात है – जिलाधिकारी

  • October 2, 2025
  • 0

Jagrat Times, Kanpur/ वरिष्ठ नागरिक जन सेवा संस्थान के तत्वावधान में आज मलिक गेस्ट हाउस रामादेवी में अन्तर्राष्ट्रीय वरद वरिष्ठ जन दिवस के अवसर पर 11 वे वार्षिक

वरिष्ठ नागरिको का सम्मान करना गौरव की बात है – जिलाधिकारी

Jagrat Times, Kanpur/ वरिष्ठ नागरिक जन सेवा संस्थान के तत्वावधान में आज मलिक गेस्ट हाउस रामादेवी में अन्तर्राष्ट्रीय वरद वरिष्ठ जन दिवस के अवसर पर 11 वे वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे कानपुर नगर के जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने शिरकत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस हाल में 30-40 हजार साल सबकी मिलाकर उम्र होगी , इन सबके बीच में खड़ा होना बहुत सौभाग्य की बात है। आज आप के बीच आकर बहुत खुशी व आनन्द मिल रहा है। वृद्ध जनों का सम्मान करना बहुत ही गौरव की बात है।

विशिष्ट अतिथि पी के नरेन्द्र ने कहा कि आप सभी का भरपूर स्नेह मिला, बहुत खुशी व आनन्द महसूस हो रहा है।गायक भानु प्रकाश शुक्ला ने देश भक्ति गीत गाकर आये अतिथियों व विशिष्ट लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। अन्य सुखवीर सिंह मलिक,वी सी द्विवेदी, रणवीर सिंह मलिक, अरूण चेतन्य पुरी महराज आदि वक्ताओं ने कहा कि हमें अपने घर में वरिष्ठ लोगों का सम्मान करना चाहिए। आज के नवयुवकों को सीख लेनी चाहिए। अक्टूबर माह में जन्मे लोगों का जन्मदिन केक काटकर मनाया। वरिष्ठ लोगों के लिए मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि एयर कमोडोर पी के नरेन्द्र ने भी शिरकत किया। इसमें मुख्य रूप से रणबीर सिंह, विश्वनाथ कुशवाहा,जग महेंद्र अग्रवाल, मनोज यादव,कमल सिंह यादव, सुखबीर सिंह मलिक, सुरेन्द्र सिंह,विजय लक्ष्मी यादव,वी के पांडे,आर के सिह पटेल,मदन लाल भाटिया आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *