मिशन शक्ति के तहत बिधनू थाने में बालिका बनी थानाध्यक्ष
- September 30, 2025
- 0
नारीअब अबला नहीं सबला है, यदि किसी नारी को किसी भी प्रकार की विपत्ति आती है तो आप तत्काल डरे नहीं तुरंत 112 नंबर,1090 नंबर,181 नंबर सहित साइबर
-बालिकाओं ने बिधनू थाने का भ्रमण किया गया।
- प्रधानाध्यापक विकास तिवारी ने कहा बालिका कोई समस्या गुरु जी को जरूर बताएं
Jagrat Times, Kanpur/ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत दिए गए नारे कि "सशक्त नारी समृद्ध प्रदेश" के तहत आज पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय खेरसा विकास खंड बिधनू कानपुर नगर की बालिकाओं ने बिधनू थाने का भ्रमण किया गया।
भ्रमण के दौरान बालिकाओं ने पूरे थाने में घूम-घूम के व्यवस्थाएं देखीं और अंत में कक्षा 7 की बालिका विशाखा को बिधनू थानाध्यक्ष श्री तेज बहादुर सिंह द्वारा एक घंटे का थानाध्यक्ष प्रेरणा स्वरूप बनाते हुए अपने संबोधन में कहा कि जिस राष्ट्र, जिस समाज व जिस घर में नारी का सम्मान होता है वहां स्वयं दैवीय शक्तियां प्राकट्य हो जाता है।

नारीअब अबला नहीं सबला है, यदि किसी नारी को किसी भी प्रकार की विपत्ति आती है तो आप तत्काल डरे नहीं तुरंत 112 नंबर,1090 नंबर,181 नंबर सहित साइबर हेल्पलाइन के लिए 1930 आदि नंबर जो पंपलेट में दिए गए इनको आप तत्काल याद कर लीजिए जहां भी हो इनको तुरंत वहीं से डायल करिए पुलिस आपकी तुरंत सहायता करेगी ।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास तिवारी ने कहा कि किसी बालिका को यदि किसी प्रकार की कोई समस्या उसके कार्य व्यवहार और सम्मान स्वाभिमान में आती है तो अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने विद्यालय के गुरु जी को जरूर बताएं यदि आप अपने समस्या को साझा करेंगे तो निश्चित तौर पर आप कभी परास्त नहीं होंगे, यदि आप कोई बात छुपाएंगे तो आप अनचाही समस्याओं से घिर सकते हैं ।
इस कार्यक्रम में बिधनू थानाध्यक्ष के साथ उनका समस्त स्टाफ व विद्यालय की सहायक अध्यापक श्रीमती सारिका सिंह व अनिल कुमार श्रीवास्तव सहित सभी बालिकाएं उपस्थित रहीं।
