Politics

मुख्यमंत्री के जीवन पर आधारित फ़िल्म “अजेय” का सामूहिक अवलोकन

  • September 23, 2025
  • 0

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी ने कहा मुख्यमंत्री का जीवन त्याग, संघर्ष और राष्ट्रधर्म के प्रति समर्पण प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर द्विवेदी ने कहा राष्ट्रसेवा की भावना को भी

मुख्यमंत्री के जीवन पर आधारित फ़िल्म “अजेय” का सामूहिक अवलोकन

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी ने कहा मुख्यमंत्री का जीवन त्याग, संघर्ष और राष्ट्रधर्म के प्रति समर्पण

प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर द्विवेदी ने कहा राष्ट्रसेवा की भावना को भी जागृत करती है फ़िल्म ‘अजेय’

Jagrat Times, Kanpur/ कानपुर सनातन मठ मंदिर रक्षा समिति की जिला इकाई की ओर से आज रेव मोती सिनेमाघर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक फ़िल्म “अजेय” का सामूहिक अवलोकन आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम समिति के सम्मानित सदस्यों के लिए विशेष रूप से रखा गया था।

इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक दीप अवस्थी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री गोपाल दीक्षित, जिलाध्यक्ष उमेश तिवारी, जिला महामंत्री धीरज चठ्ठा के साथ-साथ समिति के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही, निर्भय रेजा, रवि शंकर तिवारी, उदय तिवारी, आलोक मिश्रा,विपिन सिंह, रजत मिश्रा, आकाश सिंह, आदित्य मिश्र, ऋषभ मिश्रा और लक्ष्य दीक्षित बिल्लू दीक्षित आदि भी इस कार्यक्रम में शामिल थे।

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी ने इस अवसर पर कहा:
“माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन त्याग, संघर्ष और राष्ट्रधर्म के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। उनकी जीवनगाथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है। फ़िल्म ‘अजेय’ न केवल उनके संघर्षों को उजागर करती है, बल्कि हमारे समाज में नैतिकता, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की भावना को भी जागृत करती है। मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूँ कि वे यह प्रेरणादायक फ़िल्म अवश्य देखें और योगी जी के जीवन से सीख लेकर समाज और राष्ट्र के कल्याण में योगदान दें।”

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि फ़िल्म “अजेय” युवाओं और आमजन के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है, और इससे समाज में नैतिकता और राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत होगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने फ़िल्म के संदेश की सराहना की और इसे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाला बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *