गजानन की भजन-संध्या में जमकर झूमे भक्त
- August 27, 2025
- 0
-कलाकारों ने भजन के माध्यम से समा बांधा-पंडाल में मौजूद महिला भक्त भी जमकर झूमी-भगवान की झाकियां बनी आकर्षण का केन्द्र-भक्तिमय माहौल में आरती फिर प्रसाद वितरणJagrat Times,
-कलाकारों ने भजन के माध्यम से समा बांधा-पंडाल में मौजूद महिला भक्त भी जमकर झूमी-भगवान की झाकियां बनी आकर्षण का केन्द्र-भक्तिमय माहौल में आरती फिर प्रसाद वितरणJagrat Times,
-कलाकारों ने भजन के माध्यम से समा बांधा
-पंडाल में मौजूद महिला भक्त भी जमकर झूमी
-भगवान की झाकियां बनी आकर्षण का केन्द्र
-भक्तिमय माहौल में आरती फिर प्रसाद वितरण
Jagrat Times, कानपुर। नवयुवक मंडल सेवा समिति के कठिन परिश्रम से प्रथमवार केशवनगर एरिया में आएं गजानन की स्थापना दिवस पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। बुधवार की सुबह स्थापना पूजन के बाद लगातार कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। भक्तों का उत्साह थमने का नाम नहीं ले रहा है।

पंडाल में मौजूद भक्तों को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत
नवयुवक मंडल के उर्जावान मोहन मिश्रा ने पंडाल में आएं भक्तों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। कलरफुल अंगवस्त्र पहने भक्तों से पूरा पंडाल का महौल ही बदल गया। नवयुवक मंडल लिखे हुए दुपट्टे से महिलाओं को भी शोभित किया गया। पूरा पंडाल कलर फुल रोशनी से नहाया हुआ था।

भंजन मंडली ने भजनों से समां बांधा
भजन मंडली के कलाकारों ने एक से एक भजन गायक पूरा माहौल ही भक्तिमय कर दिया। भजनों की लह पर महिलाएं और भक्त थिरकने को विवश हो गये। पंडाल का माहौल देखकर नवयुवक मंडल पूरी तरह अपनी मेहनत पर उर्जाविंत था।

भगवान की झांकी बनी आकर्षण का केन्द्र
हरी रोशनी में नहाता पंडाल और उसमें विराजमान गजानन सभी के लिए आकर्षण का केन्द्र थे। पंडाल में आने वाले सभी भक्त गजानन के दर्शन के लिए व्याकुल दिखे। भक्तिमय माहौल के बीच जैसे ही भगवान शंकर और उनके पुत्र गजानन की झांकी आयी। भक्त यह दश्य देखकर भाव-विभोर हो गये।

पंडाल के प्रवेश द्वार पर मौजूद रहा संरक्षक मंडल
कार्यक्रम की सफलता के लिए संरक्षक मंडल का एक दल पंडाल के प्रवेश द्वार पर मौजूद रहा। मंडल का मुख्य कार्य आने वाले भक्तों का अभिनंदन किया। उर्जावान समिति सदस्य लगातार सारी व्यवस्था पर पैनी निगाह रखे थे।
