टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने शिक्षकों के परिवारों को 9 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान की
July 30, 2025
0
20 दिवंगत सदस्यों के नॉमिनी के खाते में ऑनलाइन मदद Jagrat Times, Kanpur/ टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने कानपुर नगर के दो दिवंगत शिक्षकों के परिवार को अट्ठानबे
20 दिवंगत सदस्यों के नॉमिनी के खाते में ऑनलाइन मदद
Jagrat Times, Kanpur/ टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने कानपुर नगर के दो दिवंगत शिक्षकों के परिवार को अट्ठानबे लाख रु से अधिक की मदद टीचर्स सेल्फ केयर टीम के सदस्यों ने इस माह हुए सहयोग में प्रदेश के 20 सदस्यों के परिवारों को नौ करोड़ तिरानबे लाख रु से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान की।
नगर जिला संयोजक सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय सकतपुर विकास खंड बिधनू में कार्यरत रहे शिक्षक स्व चंद्र प्रकाश जी तथा प्राथमिक विद्यालय उत्तमपुर विकास खंड ककवन में कार्यरत रही शिक्षिका स्व सीमा गौर टीचर्स सेल्फ केयर टीम की सदस्य थी। निधन के पश्चात इस माह हुए सहयोग में इन दोनों शिक्षकों के नॉमिनी को 11 दिन में टीएससीटी के सदस्यों द्वारा 98 लाख रु से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।टीचर्स सेल्फ केयर टीम में बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा,डायट में कार्यरत शिक्षक, लिपिक, अनुचर, शिक्षामित्र, अनुदेशक, खंड शिक्षा अधिकारी आदि सदस्य हैं।
कानपुर मंडल के संयोजक जितेंद्र यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के तीन लाख सत्रह हजार चार सौ से अधिक सदस्यों ने 20 दिवंगत सदस्यों के नॉमिनी के खाते में ऑनलाइन मात्र पंद्रह रु पचास पैसे भेजकर नौ करोड़ तिरानबे लाख रुपए से अधिक की मदद की है। किसी भी सदस्य के निधन होने की सूचना प्राप्त होने पर उसकी सूचना टीचर्स सेल्फ केयर टीम के संस्थापक/अध्यक्ष विवेकानंद आर्य,महामंत्री सुधेश पांडे एवं कोषाध्यक्ष संजीव रजक को दी जाती है। अध्यक्ष विवेकानंद आर्य के निर्देश पर जिला टीम दिवंगत शिक्षक के घर जाकर बैंक खाते आदि की जानकारी लेकर प्रदेश टीम को भेजती है। सहयोग करने की सूचना प्राप्त होते ही प्रदेश के लाखों सदस्य दिवंगत शिक्षक के नॉमिनी को ऑनलाइन सहयोग भेजना प्रारंभ कर देते है।
जिला मीडिया प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि टीचर्स सेल्फ केयर टीम के सदस्यों ने अब तक उत्तर प्रदेश 376 दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को लगभग 157 करोड़, 93 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की है। प्रतिमाह 20 दिवंगत सदस्यों के नॉमिनी को सहयोग कराया जा रहा है। कानपुर नगर से विकास खंड कल्याणपुर के शिक्षक स्व अनिल कुमार, विकास खंड सरसौल की शिक्षिका स्व मधु गौतम, विकास खंड बिधनू के शिक्षक स्व चंद्र प्रकाश तथा विकास खंड ककवन की शिक्षिका स्व सीमा गौर के नॉमिनी को टीएससीटी द्वारा आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।