मानव जीवन के साथ ही पर्यावरण संरक्षण भी डॉक्टर मेघा चतुर्वेदी का मुख्य लक्ष्य
July 29, 2025
0
-“हरा-भरा भारत” अभियान में डॉक्टर मेघा चतुर्वेदी और सिया आयुर्वेदा का अद्भुत टीम वर्क -पौधरोपण से अपने क्षेत्र के इलाकों में धरती को हरा-भरा कर लोगों को उत्तम
-“हरा-भरा भारत” अभियान में डॉक्टर मेघा चतुर्वेदी और सिया आयुर्वेदा का अद्भुत टीम वर्क
-पौधरोपण से अपने क्षेत्र के इलाकों में धरती को हरा-भरा कर लोगों को उत्तम वातावरण देने का प्रयास
Jagrat Times, Kanpur/ सबको भली-भांति पता है कि डॉक्टर हमारे जीवन को बीमारियों से दूर रखकर हमेशा सुरक्षित एवं संरक्षित रखते हैं। इस काम को गुरुग्राम की सुप्रसिद्ध हेयर एंड स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर मेघा चतुर्वेदी बखूबी लगातार कर रहीं हैं। इतना ही नहीं वह सामाजिक दायित्व को निभाते हुए अपने इर्द गिर्द पर्यावरण संरक्षण का भी काम लगातार कर रहीं हैं। अपने क्षेत्र के इलाकों में पौधरोपण करके वातावरण को संरक्षित और वसुंधरा को हरा-भरा बनाने में अहम रोल अदा कर रहीं हैं।
त्वचा और बालों की देखभाल में विशेषज्ञ डॉ. मेघा चतुर्वेदी ने हाल ही में Vrikshit Foundation के साथ मिलकर एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने मिलकर 100 पेड़ लगाए*, जो कि “हरा-भरा भारत” अभियान का हिस्सा है। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। डॉ. मेघा चतुर्वेदी का मानना है कि हमारे आस-पास का वातावरण हमारी संपूर्ण सेहत पर गहरा असर डालता है। जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग की वजह से हमारा पर्यावरण काफी हद तक दूषित हो चुका है। ऐसे में पेड़ लगाना सिर्फ ज़रूरी नहीं, बल्कि हमारी ज़िम्मेदारी भी बन जाती है।
इस अभियान को सिया आयुर्वेदा की टीम और डॉ. मेघा हर महीने अलग-अलग NGOs के साथ मिलकर आगे बढ़ा रहे हैं। हर महीने नए स्थानों पर पौधरोपण अभियान चलाए जाते हैं ताकि धरती को फिर से हरा-भरा बनाया जा सके।
इस पहल का मक़सद साफ़ है — *अब बंजर ज़मीन नहीं, सिर्फ़ हरियाली हर ओर!
अगर आप भी प्रकृति प्रेमी हैं और पर्यावरण को लेकर सजग हैं, तो आप भी इस अभियान से जुड़ सकते हैं।
इंस्टाग्राम पर जुड़ें @siyaAyurveda पौधे लगाइए, पर्यावरण बचाइए और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा भविष्य बनाइए।