Education

प्रदेश भर के आईटीआई संस्थानों में प्रारंभ हुई प्रयोगात्मक परीक्षाएं

  • July 17, 2025
  • 0

503155 प्रशिक्षार्थी 83 ट्रेड्स में होंगे शामिल, पूरे प्रदेश में 3157 परीक्षा केंद्र बनाए गए 22 जुलाई तक चलेंगी परीक्षाएं, निगरानी के लिए उड़न दस्तों और कंट्रोल रूम

प्रदेश भर के आईटीआई संस्थानों में प्रारंभ हुई प्रयोगात्मक परीक्षाएं

503155 प्रशिक्षार्थी 83 ट्रेड्स में होंगे शामिल, पूरे प्रदेश में 3157 परीक्षा केंद्र बनाए गए

22 जुलाई तक चलेंगी परीक्षाएं, निगरानी के लिए उड़न दस्तों और कंट्रोल रूम की व्यवस्था

शुचिता, पारदर्शिता और सुविधाओं को ध्यान में रखकर की गईं व्यापक प्रशासनिक तैयारियां

Jagrat Times, लखनऊ। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद्, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में पूरे प्रदेश के राजकीय एवं निजी आईटीआई संस्थानों में वर्ष 2025 की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विधिवत प्रारंभ हो गईं। इन परीक्षाओं का आयोजन 22 जुलाई तक किया जाएगा। यह परीक्षा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित की जाती है, जबकि उत्तर प्रदेश में इसका क्रियान्वयन राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा किया जाता है। इस वर्ष प्रशिक्षार्थियों की संख्या में लगभग 50 हजार की वृद्धि दर्ज की गई है, जो तकनीकी शिक्षा की ओर युवाओं के बढ़ते रुझान का प्रमाण है।

503155 प्रशिक्षार्थी, 3157 परीक्षा केंद्र
प्रदेश भर में 83 ट्रेड्स की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए कुल 3157 राजकीय व निजी आईटीआई संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें एक वर्षीय अवधि की 52 ट्रेड्स में 296446 प्रशिक्षणार्थी और दो वर्षीय अवधि की 31 ट्रेड्स में 206709 प्रशिक्षणार्थी शामिल होंगे। प्रमुख सचिव और परिषद के अध्यक्ष डॉ. हरिओम ने बताया कि परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने हेतु सभी जनपदों के जिलाधिकारियों को कार्यपालक मजिस्ट्रेट्स व प्रेक्षकों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, विशेष सचिव अभिषेक सिंह ने बताया कि सभी जिलों में उड़न दस्तों का गठन किया गया है, ताकि परीक्षाओं की सतत निगरानी और तात्कालिक समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षणार्थियों की मैपिंग इस प्रकार की गई है कि किसी भी प्रशिक्षणार्थी को किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षकों का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के माध्यम से हुआ है और एक परीक्षक को अधिकतम 160 प्रशिक्षार्थी ही आवंटित किए गए हैं।

डिजिटल माध्यम से प्रश्न पत्र वितरण, कंट्रोल रूम से रीयल टाइम मॉनिटरिंग
राज्य स्तर पर प्रश्न पत्र वितरण की प्रक्रिया को पूर्णतः डिजिटल बनाया गया है। सभी केंद्रों को प्रातः 9 बजे वेबसाइट के माध्यम से पासवर्ड सहित प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए गए। लखनऊ स्थित परिषद कार्यालय में प्रातः 7 बजे से सक्रिय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जहां से प्रशिक्षणार्थियों के प्रवेश पत्र, प्रश्नपत्र से संबंधित समस्याओं व अन्य तकनीकी विषयों पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं सुनियोजित व अनुशासित ढंग से संपन्न हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *