National

STEM शिक्षा से बच्चों का भविष्य संवार रहीं हैं डॉक्टर वसुधा शर्मा

  • July 5, 2025
  • 0

-डॉक्टर वसुधा शर्मा के नेतृत्व में उनकी क्लीनिक में भारतीय खिलौना कंपनी स्मार्टिविटी ने STEM खिलौने के लिए आयोजित की एक कार्यशाला -अपने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता

STEM शिक्षा से बच्चों का भविष्य संवार रहीं हैं डॉक्टर वसुधा शर्मा

-डॉक्टर वसुधा शर्मा के नेतृत्व में उनकी क्लीनिक में भारतीय खिलौना कंपनी स्मार्टिविटी ने STEM खिलौने के लिए आयोजित की एक कार्यशाला

-अपने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए इंसानियत की मिसाल भी पेश कर रहीं हैं डॉक्टर वसुधा शर्मा

Jagrat Times, गुड़गांव: हमारे समाज कुछ ऐसे लोग भी हैं जो अपने कार्यों के अलावा सामाजिक दायित्व भी पूरी तरह से निभाते हुए आम जनता के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं गुड़गांव की मशहूर सीनियर होम्योपैथिक डॉक्टर वसुधा शर्मा की। वह लगातार मरीजों की तकलीफों को दूर कर उनके जीवन में खुशियां बिखेर रहीं हैं। साथ ही अपने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए इंसानियत की मिसाल भी पेश कर रहीं हैं। डॉ. वसुधा होम्योपैथी एक ऐसी फर्म है जो STEM शिक्षा के लिए काम करती हैं और किसी भी तरह से बच्चों की रचनात्मकता का समर्थन करती हैं। रविवार को उनके क्लीनिक में, भारतीय खिलौना कंपनी स्मार्टिविटी ने अपने आगामी STEM खिलौने के लिए एक कार्यशाला आयोजित की।

मुदित शर्मा 12वीं कार्यशाला में भाग ले रहे हैं और विवान, एकम और आर्यन पहली बार इसमें शामिल हुए हैं। सभी बच्चों को यह बहुत पसंद आया और उन्होंने इस गतिविधि का आनंद लिया। डॉ. वसुधा हमेशा नए छात्रों को बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और उन्हें कुछ रचनात्मक और वैज्ञानिक सीखने की चीजों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए इस कार्यशाला में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।


जानिए STEM का मतलब

STEM:- means Science, Technology, Engineering And Maths

स्टेम का मतलब है विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित ऐसे चार प्रमुख विषय जो हमें अपने आस-पास की दुनिया में नवाचार और गहरी अंतर्दृष्टि प्राप्त करने में मदद करते हैं।

15 वर्षों से रोगियों को महत्वपूर्ण परामर्श दे रहीं डॉक्टर वसुधा

डॉक्टर वसुधा शर्मा पिछले 15 वर्षों से दुनिया भर के रोगियों को परामर्श दे रही हैं। इस ऑनलाइन परामर्श सेवा ने दुनिया भर के व्यक्तियों के लिए अपने घर बैठे ही उनके विशेषज्ञ होम्योपैथिक उपचारों तक पहुँचना संभव बना दिया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि डॉक्टर वसुधा शर्मा ने अद्भुत और फ्रेंडली इलाज के तरीकों से पुरानी से पुरानी और जटिल व लाइलाज की बीमारियों को आसानी से ठीक कर दिया है। इसके अलावा डॉ. वसुधा ने अपने स्कैल्प रिच होम्योपैथी सीरम से भी महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है, जिसने बड़े पैमाने पर अपार लोकप्रियता हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *