हल्की बौछार, सुंदरकांड के दोहों के साथ प्रो0 राकेश मिश्रा की शानदार पार्टी
- July 3, 2025
- 0
-रिटारमेंट पार्टी में शामिल हुए शहर के गणमान्य -इन्द्रदेव की नाराजगी भी कम न कर सकी उत्साह-भजन मंडली ने गायन से किया मंत्रमुग्ध-परिवार व रिश्तेदार के साथ मित्र
-रिटारमेंट पार्टी में शामिल हुए शहर के गणमान्य -इन्द्रदेव की नाराजगी भी कम न कर सकी उत्साह-भजन मंडली ने गायन से किया मंत्रमुग्ध-परिवार व रिश्तेदार के साथ मित्र
-रिटारमेंट पार्टी में शामिल हुए शहर के गणमान्य
-इन्द्रदेव की नाराजगी भी कम न कर सकी उत्साह
-भजन मंडली ने गायन से किया मंत्रमुग्ध
-परिवार व रिश्तेदार के साथ मित्र हुए शामिल
-डीबीएस कालेज के प्रोफेसरों का लगा जमावड़ा
-यादगार पल बनाने के लिए हर संभव हुई कोशिश
-परिजनों ने प्रो0 के लिए पढ़ी पंक्तियां
-समाजसेवी, विधायक व गणमान्य लोग रहे मौजूद

Jagrat Times, कानपुर। अपने सौम्य व्यवहार और मधुर वाणी से कालेज में राज्य करने वाले प्रो0 राकेेश मिश्रा का रिटायरमेंट हो गया। कालेज परिसर में छात्र एवं शिक्षकों ने उनका सम्मान किया। इसके बाद प्रो0 राजेश मिश्रा के परिजनों ने सेवानिवृत्त के इन लम्हों को यादगार बनाने के लिए शानदार व भव्य पार्टी का आयोजन किया। इसमें शहर के समाजसेवी, प्रोफेसर, छात्र रिश्तेदारों ने हिस्सा लेकर पार्टी में चार चांद लगा दिये।

सुंदरकांड से हुआ शुभारंभ
कभी न भूलने वाली पार्टी से पूर्व प्रो0 मिश्रा के परिजनों ने आवास पर शानदार सुंदरकांड का आयोजन किया। इसमें परिवारों वालों ने पहले विधिव्त पूजा अर्चना की। बाद में गाजे-बाजे के साथ सुंदरकांड हुआ। इसमें भाग लेनी वाली मंडली ने अपने भजन और भक्ति गीत से पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया।

पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण
पारिवारिक माहौल में सभी ने पहले भगवान को स्मरण किया। सुंदरकांड के बाद सभी ने प्रसाद का लाभ लिया। इस दौरान परिवार के अलावा करीबी रिश्तेदार मौजूद थे।

हल्की बरसात के बीच शानदार पार्टी
इन्द्रदेव की नाराजगी भी प्रो0 मिश्रा के परिवार का उत्साह कम न कर सकी। बरसात हल्की होती रही। आयोजन परवान चढ़ता रहा। शाम होते-होते पूरा पंडाल रंगीन रोशनी से नहा उठा। आवास और पंडाल रोशनी में जगमगा रहे थे। इन्द्रदेव भी हल्की फुहार छोड़कर मानो हार मान चुके थे।

तालियां के साथ प्रो0 का पंडाल में स्वागत
अपने व्यवाहर से कालेज में अपनी अमिट पहचान बनाने वाले सीनियर प्रोफेसर जब आवास से बाहर पंडाल में आएं तबतक सभी मेहमान आ चुके थे। रिटारमेंट प्रो0 का सभी शिक्षक और रिश्तेदारों ने तालियां बजाकर अभिवादन किया। अपना सम्मान और सभी का प्रेम देखकर प्रो0 मिश्रा भावुक हो गये।

कालेज व परिजनों ने सम्मान में पढ़ी पंक्तियां
पार्टी के दौरान कालेज के सहयोगियों ने अपने साथी के सम्मान में पंक्तियां पढ़ी। इतना ही नहीं परिजनों ने भी बारी-बारी दो लाइनें बोली और परिवार की एकजुटता और मजबूती का एहसास कराया।

यादगार पलों के बीच कटा केक
जीवन पर न भूलने वाले इन पलों को और भी यादगार बनाने के लिए केक काटने का भी कार्यक्रम हुआ। परिवार और निकटतम रिश्तेदारों के बीच प्रो0 ने केक काटा और परिजनों का मुंह मीठा कराया।

शुभकामनाओं के साथ उपहार की बौछार
अविष्मरणीय पलों के बीच कालेज के साथी प्रोफेसर, समाजसेवी, स्थानीय लोग और रिश्तेदारों ने प्रोफेसर राकेश मिश्रा को उज्जवल समय के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस दौरान सभी ने उपहार भेंट किया। श्री मिश्रा ने सभी आएं हुए अतिथियों का ह्दय से आभार प्रकट किया।

समारोह में मौजूद अतिथि
शानदार कार्यक्रम में एमएलसी अरूण पाठक, डीबीएस कालेज के समस्त प्रोफेसर, शहर के नामचीन समाजसेवी, कालेज के जॉब में पहुंच चुके छात्र, रिश्तेदार के अलावा, समस्त परिवार मौजूद था।
